नई दिल्ली, सितंबर 7। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज, मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी, के शेयरों में तेज उछाल के बाद इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति बढ़ कर 92.6 अरब डॉलर हो गई है। शेयर बाजार में रिलायंस के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी जारी रही। आज कंपनी का शेयर 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 2441.30 रु पर बंद हुआ। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में रिलायंस के शेयरों में लगभग 9 फीसदी की तेजी आई है, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति में काफी अधिक उछाल आया है।
करीब 16 अरब डॉलर का इजाफा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के नतीजे में 64 वर्षीय बिजनेस टाइकून, जो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब भी रखते हैं, की कुल संपत्ति में इस सप्ताह 15.9 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अंबानी अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की निजी संपत्ति जल्द ही 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है क्योंकि विश्लेषक शेयर बाजार में रिलायंस के फ्यूचर प्रदर्शन को लेकर काफी आशावादी बने हुए हैं।
क्यों है शेयर में तेजी
कोरोना की दूसरी लहर के बाद रिलायंस ग्रुप के खुदरा और ऊर्जा कारोबार में फिर से तेजी के कारण शेयर बाजार में रिलायंस के शेयरों में तेजी आई है। 1 अगस्त से अब तक स्टॉक में करीब 18 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी का शेयर ऊंचाई पर इसलिए भी है, क्योंकि रिलायंस जियो 10 सितंबर को अपना किफायती फोन लॉन्च कर सकती है। सऊदी अरामको के साथ डील में प्रगति और रिलायंस का ग्रीन एनर्जी पर ध्यान देना भी इसके शेयरों में उछाल के पीछे दो अन्य कारण हैं।
ये अमीरों की लिस्ट
इस समय जेफ बेजोस (201 अरब डॉलर) पहले, एलोन मस्क (199 अरब डॉलर) दूसरे, बर्नार्ड अरनॉल्ट (164 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (154 अरब डॉलर) चौथे, मार्क जुकरबर्ग (140 अरब डॉलर) पांचवे, लैरी पेज (128 अरब डॉलर) छठे, सर्गेई ब्रिन (124 अरब डॉलर) सातवें, स्टीव बाल्मर (108 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (104 अरब डॉलर) नौंवे, वॉरेन बफेट (103 अरब डॉलर), 10वें और फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स (92.9 अरब डॉलर) 11वें नंबर पर हैं।
रिलायंस का शेयर
आज रिलायंस का शेयर 2424.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली तेजी के साथ 2429.10 रु पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2458.00 रु तक उछला और 2412 रु तक नीचे फिसला। आखिर में यह 16.75 रु या 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 2441.30 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 15,47,648.25 करोड़ रु है।
5 हफ्तों का शिखर
रिलायंस के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,479.85 रु और निचला स्तर 1,830.00 रु रहा है। एक अनुमान के अनुसार कंपनी का शेयर साल के अंत तक 2,700 रुपये पर पहुंच सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल अवंत्रा के ब्रांड नाम के तहत स्टोर की एक चेन शुरू करने के लिए तैयार है, जो त्योहारी सीजन से पहले एथनिक वियर और साड़ी बेचेगी। इन नए सेगमेंट को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने से इसके रेवेन्यू में और इजाफा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications