नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस लाइफ साइंसेज ने कोरोना से जंग में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रिलायंस लाइफ साइंसेज ने आरटी-पीसीआर किट डेवलप की है जो लगभग 2 घंटे में कोरोना संक्रमण का रिजल्ट देती है। इस समय कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट का रिजल्ट जानने में 24 घंटे का समय लगता है। आरटी-पीसीआर किट को अभी तक गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है। आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के नतीजों के अनुसार किट में 98.7 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98.8 प्रतिशत विशेषता दिखाई देती है। आईसीएमआर ने इसे तकनीकी मान्यता भी दे दी है।

100 से ज्यादा किए टेस्ट
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस किट को भारत में कोरोना के 100 से अधिक जीनोम अनुक्रम को एनालाइज्ड करके ये आरटी-पीसीआर किट तैयार की गई है। बता दें कि कोरोना का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर किट को ही सबसे बेहतर बताया जा रहा है। रिलायंस लाइफ साइसेंज के वैज्ञानियों ने इस किट का नाम आर-ग्रीन किट रखा है। एक और अहम बात ये है कि इस किट को पूरी तरह से घरेल तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है।
टाटा ने भी तैयार की टेस्ट किट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा ग्रुप ने भी कोरोना के लिए एक टेस्ट तैयार की है। इस किट को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पास कर दिया है और इसके इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गयी है। टाटा की किट का नाम Feluda है।
कितने हुए कोरोना के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार तक भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 65 लाख से अधिक हो गए, जबकि इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 55 लाख को पार कर गई है। भारत में रिकवरी रेट 84.13 प्रतिशत है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,01,782 है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
