नयी दिल्ली। तेल से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस अब रिटेल सेक्टर में अपने पैर पसार रही है। इसीलिए कंपनी ने मुंबई में सफल ट्रायल के बाद जियोमार्ट सर्विस को कई शहरों में लॉन्च कर दिया है। जियोमार्ट के ग्राहक अब कंपनी की नई लॉन्च की गई वेबसाइट jiomart.com पर जा सकते हैं जिस पर आपको वर्तमान में स्टेपल, फलों और सब्जियों, डेयरी और बेकरी, स्नैक्स और ब्रांडेड खाद्य पदार्थों, पेय पदार्थों, व्यक्तिगत देखभाल, घरेलू देखभाल और शिशु देखभाल प्रोडक्ट मिल जाएंगे। हालांकि अभी तक इस सर्विस के लिए मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है।
किन शहरों में हुई सर्विस चालू
हालांकि अभी तक कंपनी ने उन शहरों की लिस्ट जारी नहीं की है जिनमें जियोमार्ट सर्विस शुरू हो चुकी है। लेकिन आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पिन कोड दर्ज करके पता लगा सकते हैं कि आपको एरिया में जियोमार्ट डिलिवरी सर्विस दे रही है या नहीं। वैसे विभिन्न मेट्रो शहरों से पिनकोड की जांच करने पर पता चलता है कि यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु सहित अधिकांश महानगरों में उपलब्ध है।
कैसे होगी जियोमार्ट पर पेमेंट
जियोमार्ट एक ऑनलाइन किराना शॉपिंग पोर्टल है जो रिलायंस के रिलायंस फ्रेश और रिलायंस स्मार्ट स्टोर द्वारा चलाया जाता है। इसके अलावा कंपनी का reliancesmart.in भी jiomart.com पर रीडायरेक्ट करता है। भुगतान के लिए कंपनी वर्तमान में केवल नेटबैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड ऑप्शन दे रही है। यदि आपका ऑर्डर मूल्य 750 रु से कम है तो आपसे डिलिवरी चार्ज 25 रुपये लिया जाएगा।
व्हाट्सएप से भी होगा ऑर्डर
अप्रैल में कंपनी ने अपना व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट शुरू किया था, जिसे ग्राहक अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं और इसी से ऑर्डर दे सकते हैं। व्हाट्सएप सर्विस वर्तमान में कुछ चुनिंदा पिनकोड में ही सीमित है। रिलायंस का उद्देश्य अपने ऑफलाइन और ऑनलाइन कॉमर्स को मर्ज करना है। इसके लिए कंपनी अपने फ्रेश और स्मार्ट आउटलेट से इन्वेंट्री की खरीद के माध्यम से अपने ऑनलाइन कारोबार को मजबूत करेगी। साथ ही ये हाइपरलोकल रिलायंस स्मार्ट पॉइंट्स भी ला रही है।
पिछले महीने की थी शुरुआत
बता दें कि पिछले महीने फेसबुक के साथ समझौते के बाद ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिलायंस रिटेल का ई-कॉमर्स वेंचर JioMart मुंबई के आसपास के तीन इलाकों में लाइव हो गया था। पोर्टल की शुरुआत को मुकेश अंबानी के उस लक्ष्य की दिशा में अगला कदम माना गया, जिसके तहत वे डिजिटल प्लेटफॉर्म स्थापित करके अमेजन और फ्लिपकार्ट से मुकाबला करना चाहते हैं।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications