टेलिकॉम इंडस्ट्री को काफी वित्तीय परेशानियों से गुजरना पड़ा है। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है। कंपनी चाहती है कि प्रति जीबी डेटा के फ्लोर प्राइस को 15 रुपये कर दिया जाए।
नई दिल्ली: टेलिकॉम इंडस्ट्री को काफी वित्तीय परेशानियों से गुजरना पड़ा है। रिलायंस जियो यूजर्स के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है। कंपनी चाहती है कि प्रति जीबी डेटा के फ्लोर प्राइस को 15 रुपये कर दिया जाए। इतना ही नहीं, कंपनी ने ट्राई से अपील की है कि आने वाले 6 से 9 महीनों में इस फ्लोर प्राइस को बढ़ाकर 20 रुपये प्रति जीबी कर दिया जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक जियो ने कहा है कि वायरलेस डेटा रेट अब कंज्यूमर के डेटा कंजंप्शन पर निर्भर होंगे। इसके साथ ही जियो ने यह भी कहा कि वॉइस टैरिफ में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा सकता क्योंकि यह मार्केट में अस्थिरता लाएगा और इसे लागू करने में भी काफी मुश्किल आएगी। Jio का काफी सस्ता ऑफर 200 रु से भी कम के प्लान में मिलेगा 42GB डेटा ये भी पढ़ें
टेलिकॉम सर्विस में आ रही टैरिफ से जुड़ी समस्याओं का किया जिक्र
बता दें कि जियो ने ट्राई को दिए कंसल्टेशन पेपर में टेलिकॉम सर्विस में आ रही टैरिफ से जुड़ी समस्याओं का जिक्र किया है। जियो ने कहा कि भारतीय यूजर कीमतों को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसीलिए फ्लोर प्राइस को एक बार की बजाय दो-तीन बार में बढ़ाया जाए ताकि टैरिफ महंगा होने के बोझ को कम किया जा सके। जियो ने यह भी कहा कि नए फ्लोर प्राइस सभी मौजूदा टैरिफ और सेगमेंट्स के लिए एक जैसे होने चाहिए और इसमें इंडिविजुअल यूजर्स के साथ ही कॉर्पोरेट्स को भी शामिल किया जाना चाहिए।
इंडस्ट्री को काफी राहत पहुंचने की उम्मीद
अजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) का भुगतान न करने के कारण टेलिकॉम इंडस्ट्री भारी कर्ज में चल रही है। वोडाफोन को 53 हजार करोड़ और एयरटेल को 35 हजार करोड़ रुपये का भुगतान करना है। जियो ने कहा है कि टारगेट फ्लोर प्राइस तय होने के बाद इंडस्ट्री को काफी राहत पहुंचने की उम्मीद है।
जियोफाइबर के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी
मालूम हो कि पिछले साल लॉन्च हुए रिलायंस जियोफाइबर के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2019 में जियो फाइबर यूजर्स की संख्या 0.86 मिलियन (8 लाख 60 हजार) रही। हालांकि, जियो फाइबर यूजर्स की संख्या दूसरी कंपनियों के सब्सक्राइबर बेस से पीछे है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की वायर्ड ब्रॉडबैंड सर्विस को देश में 80 लाख 39 हजार यूजर यूज कर रहे हैं। वहीं, एयरटेल का ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बेस 20 लाख 42 हजार है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
