नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्रीपेड पोर्टफोलियो में एक से एक किफायती और शानदार बेनेफिट वाले प्लान हैं। कंपनी रोज 1 जीबी डेटा से लेकर 3 जीबी डेटा तक के प्लान्स ऑफर करती है। वहीं अगर वैलिडिटी की बात करें तो अन्य बेनेफिट के साथ जियो 365 दिनों तक की वैलिडिटी वाले प्लान्स भी पेश कर चुकी है। अलग-अलग कैटेगरी में जियो के पास ढेरों प्लान हैं, जिनमें आप अपनी पसंद और सहूलियत के हिसाब से रिचार्ज कर सकते हैं। यहां हम आपको जियो के उन 4 प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें कॉलिंग, एसएमएस और मुफ्त ऐप सब्सक्रिप्शन के अलावा आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा।
249 रु में 28 दिन की वैलिडिटी
जियो के 249 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी यानी पूरे प्लान में कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी बेनेफिट की बात करें तो जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही आपको बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए कुल 1000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इतना ही नहीं रोज 100 मुफ्त एसएमएस के अलावा आपको जियो ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
444 रु में 56 दिनों की वैलिडिटी
जियो के 444 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी पूरे प्लान में आपको कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। अन्य बेनेफिट में जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के अलावा आपको बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए कुल 2000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इस प्लान में भी रोज 100 मुफ्त एसएमएस के अलावा आपको जियो ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
599 रु में 84 दिन की वैलिडिटी
रिलायंस जियो के 599 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। पूरे प्लान में आपको कुल 168 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। बाकी बेनेफिट देखें तो इसमें भी आपको जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के अलावा बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए कुल 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इस प्लान में भी रोज 100 मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये प्लान चलेगा साल भर
जियो के एक साल वाले प्लान में से एक है 2399 रु वाला प्लान। इस पैक में आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही रोज 2 जीबी डेटा के अलावा जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। बाकी अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको कुल 12000 मिनट मिलेंगे। साथ ही रोज 100 मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
