रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए बढ़िया खबर है। दरअसल कंपनी ने कैशबैक का फायदा देने के लिए कई डिजिटल वॉलेट के साथ साझेदारी की है। इससे यूज़र्स रिचार्ज करते समय 2020 तक का कैशबैक पा सकेंगे।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए बढ़िया खबर है। दरअसल कंपनी ने कैशबैक का फायदा देने के लिए कई डिजिटल वॉलेट के साथ साझेदारी की है। इससे यूज़र्स रिचार्ज करते समय 2020 तक का कैशबैक पा सकेंगे। जियो ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट 'कैशबैक ऑफर' का अलग सेक्शन बनाया है, जिसमें बताया गया कि 149 रुपये या उससे का ज़्यादा का रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 2020 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। जानकारी दें कि इस ऑफर की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और 31 जनवरी को इसका आखिरी दिन है। 1 फरवरी से बदल जाएंगी ये 5 चीजें, जान लें आप भी ये भी पढ़ें
31 जनवरी तक कैशबैक पाने का मौका
अगर आप जियो ग्राहक हैं तो जाहिर है आप भी रिचार्ज कराते होंगे। तो रिचार्ज के समय किस डिजिटल वॉलेट से कितने का कैशबैक मिल रहा है Jio.कॉम पर इसकी पूरी जानकारी दी गई है। जी हां जियो की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.jio.com/en-in/jio-cashback-offer पर कैशबैक ऑफर की सारी जानकारी दी गई है। कैशबैक ऑफर की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। जियो के इस कैशबैक ऑफर का फायदा उठाने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। जियो के ग्राहक 31 जनवरी तक 2020 रुपये तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं।
यहां मिलेगा रिचार्ज कराने पर कैशबैक
Paytm UPI से कैशबैक
Jio.com/My Jio के ज़रिए 149 रुपये या उससे ज़्यादा के रिचार्ज के लिए पेमेंट करने पर 50 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। जानकारी दें यह सिर्फ नए यूज़र के लिए वैलिड है, जो पहली बार UPI से ट्रांसैक्शन करेगा।
Amazon UPI से कैशबैक
इसका ऑफर मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए है. इसमें भी Jio.com/My Jio के ज़रिए 149 रुपये या उससे ज़्यादा का रिचार्ज करने पर 50 रुपये का कैशबैक का ऑफर दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि यह सिर्फ जनवरी के पहले रिचार्ज के लिए वैलिड है।
Paytm से 2020 रुपये तक का कैशबैक
इसमें 2020 रुपये तक का पेटिएम कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को ऑफर्स को एक्टिवेट करना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑफर का फायदा मौजूदा और नए दोनों ग्राहक उठा सकते हैं।
Amazon पर भी ऑफर
इसमें मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों को 300 रुपये का रिवार्ड ऑफर किया जा रहा है। बताया गया है कि यह सिर्फ जनवरी के पहले रिचार्ज पर ही वैलिड है।
PhonePe के ज़रिए भी पाएं कैशबैक
इसमें मौजूदा ग्राहक ‘Scratch & Win' के तहत 150 रुपये तक का कैशबैक रिवॉर्ड पा सकते हैं। वहीं नए यूज़र Scratch & Win के ज़रिए 50 रुपये तक का रिवॉर्ड जीत सकते हैं।
Mobikwik
इसमें मौजूदा यूज़र 200 रुपये तक का सूपरकैश ऑफर पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें JIO50P कोड का इस्तेमाल करना होगा।
Freecharge से ऐसे मिलेगा कैशबैक
वहीं मौजूदा ग्राहक इसके ज़रिए फ्लैट 30 रुपये का ऑफर पा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें JIO50 कोड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं नए ग्राहकों को 15 रुपये के ऑफर पर 20% की छूट मिलेगी। इसके लिए उन्हें JIO15 का इस्तेमाल करना होगा।
जियो 555 रुपये के प्लान में मिलेगा ये खास
जियो ने 26 जनवरी के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश कर के बाजार में धूम मचा दी है। आपको बता दें कि जियो ने अपने पसंदीदा प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान जिसकी कीमत 555 रुपए है। उस प्लान पर 300 रुपए का कैशबैक दे रही है। बता दें कि इसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ हो जाना 1.5 जीबी डाटा मिलता है साथ ही साथ जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्क पर 3000 मिनट मिलते हैं जियो के अंदर प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 एसएमएस की की सुविधा भी मिलती है। आपको बता दें कि जियो का यह शानदार प्लान ग्राहकों का सबसे पसंदीदा प्लान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications