नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने जमीनी स्तर पर सेवाओं, पूरे देश में 4 जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और उत्पादों-सेवाओं के लिए एक पूरा इकोसिस्टम पेश करके भारत में टेलीकॉम और इंटरनेट बाजार में अपना दबदबा कायम कर लिया है। जहां कई उपभोक्ताओं ने अपने पुराने टेलीकॉम नेटवर्क की जगह जियो को चुना है वहीं कुछ लोगों ने अपनी रोजाना की इंटरनेट जरूरत को पूरी करने के लिए अपने मौजूदा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (आईएसपी) को छोड़ कर जियोफाई वाईफाई हॉटस्पॉट का रुख किया है। अगर आप भी एक ऐसे उपयोगकर्ता हैं तो यहां हम आपको जियोफाई हॉटस्पॉट राउटर के बेस्ट 5 प्रीपेड प्लानों के बारे में बताएंगे। इनमें आप अपनी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतर प्लान चुन सकते हैं। जियोफाई हॉटस्पॉट राउटर घर से काम करने वालों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।
जियोफाई हॉटस्पॉट राउटर के लिए 251 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो का 251 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 'वर्क फ्रॉम होम' 4जी डेटा वाउचर है। इसमें आपको केवल 4जी डेटा ही मिलता है। ये 4जी वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए काफी बेहतर है। इस प्लान में आपको कुल 50 जीबी 4जी डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होती है। यहां एक दिन में उपयोग किए जाने वाले डेटा पर कोई लिमिट नहीं है। यदि आप इसे घर से काम के लिए उपयोग करने के लिए रिचार्ज कराएं तो यह आपके लिए काफी होगा। ध्यान रहे कि इस प्लान में आपको Jio Saavn, JioCinema और अन्य जियो ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा।
349 रु वाले प्लान में कितना डेटा
जियो के इस लिस्ट में 349 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 84 जीबी हाई स्पीड 4जी डेटा मिलता है। वैलि़डिटी आधार पर इस प्लान को 3 जीबी डेली डेटा के रूप में शुरू किया गया है। इस प्लान में रोज की 3 जीबी डेटा खपत बाद भी आपको 64 केबीपीएस पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में जियो नेटवर्क अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से नॉन-जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट और रोज 100 मैसे भी मिलेंगे। यानी आप इस प्लान के जरिए अपनी सिम को जियोफाई राउटर और मोबाइल दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान
अगर आपको अपने जियोफाई 4जी हॉटस्पॉट वाई-फाई राउटर के लिए लंबी वैधता अवधि वाला प्रीपेड प्लान चाहिए तो 599 रु वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है, जिसमें आपको रोज 2 जीबी यानी कुल 168 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-जियो यूजर्स को 3,000 कॉलिंग मिनट और रोज 100 मैसेज मिलते हैं।
84 दिन तक रोज 3 जीबी डेटा
अगर आपको काम या व्यक्तिगत उपयोग के लिए और भी अधिक डेटा की आवश्यकता है तो आप 999 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। इस प्लान में आपको रोज 3 जीबी 4जी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसके अलावा ये प्लान भी आपको जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से नॉन-जियो के लिए 3000 मिनट देता है। आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
ये एक साल वाला प्लान
जियो का खास 2399 रुपये वाला जियोफाई प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों के लिए 730 जीबी डेटा प्रदान करता है। इसमें आपको रोज 2 जीबी हाई-स्पीड 4जी डेटा मिलेगा। आपको इसमें म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए जियो ऐप्स और सेवाओं और समाचार पढ़ने के लिए जियो ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो से अन्य नेटवर्कों के लिए 12,000 फ्री मिनट मिलते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
