रिलायंस जल्द ही सस्ता ऐंड्रॉयड फोन लाने जा रही है। जी हां काफी दिनों से चर्चा है कि रिलायंस जियो जल्द ही ऐंड्रॉयड पर काम करने वाला सस्ता स्मार्टफोन लाने जा रही है।
नई दिल्ली: रिलायंस जल्द ही सस्ता ऐंड्रॉयड फोन लाने जा रही है। जी हां काफी दिनों से चर्चा है कि रिलायंस जियो जल्द ही ऐंड्रॉयड पर काम करने वाला सस्ता स्मार्टफोन लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने घरेलू कंपनियों के साथ हाथ भी मिलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने लोकल सप्लायर्स को भारत में प्रॉडक्शन कपैसिटी बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि कंपनी अगले दो साल में 20 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स तैयार कर सके।

4000 रु हो सकती है स्मार्टफोन की कीमत
कंपनी का नया फोन जियो फोन का ही एक वर्जन हो सकता है। जियो का यह सस्ता फोन गूगल की साझेदारी के साथ आएगा और इसमें ग्रहकों को डेटा ऑफर भी मिलेगा। बात करें कीमत की तो कंपनी ग्राहकों कि सहुलियत को ध्यान में रखते हुए फोन की कीमत को कम से कम रखने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत लगभग 4,000 रुपए (54 डॉलर) होगी। यह स्मार्टफोन रिलायंस जियो के सस्ते प्लान्स के साथ में आएगा।
शाओमी को देगा टक्कर
रिलायंस का टारगेट अगले दो साल में 15 से 20 करोड़ फोन बेचने का है, जिससे स्थानीय फैक्टरियों को बढ़ावा मिलेगा। इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में भारत में अनुमानित 16.5 करोड़ स्मार्टफोन और लगभग इतने ही बेसिक फोन असेंबल हुए। रिलायंस जियो के सस्ते स्मार्टफोन से चीनी फोन कंपनियों, खासकर शाओमी को कड़ी टक्कर मिलेगी। बता दें कि गूगल ने मुकेश अंबानी के कंट्रोल वाली रिलायंस जियो में इस साल जुलाई में करीब 33,102 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया गया था। कंपनी की तरफ से गूगल द्वारा एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) विकसित किए जाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है।
एयरटेल भी ला रही 4जी डिवाइस
बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ रिलायंस ही नहीं भारती एयरटेल भी 4जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। दरअसल जियो के सस्ते फोन से एयरटेल और वोडाफोन के लिए खतरा यह है कि उनके 2जी ग्राहक जियो में जा सकते हैं। बता दें कि जुलाई में गूगल ने जियो में 4.5 अरब डॉलर (करीब 33 हजार 600 करोड़ रुपए) का निवेश करना का ऐलान किया था। इसके जरिए जियो और गूगल मिलकर देश के 50 करोड़ ऐसे लोगों को टारगेट करेंगे, जो अभी स्मार्टफोन यूजर्स नहीं हैं।
जियो 2021 तक हो सकती दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड्स
अभी जियो के लगभग 40 करोड़ यूजर में से ज्यादातर नो फ्रिल्स सेकंड जनरेशन डिवाइस इस्तेमाल करते हैं और वॉइस कॉल व डेटा के लिए लगभग 147 रुपये महीना खर्च करते हैं। यह रिलायंस की नई डिवाइस के लिए एक बड़ी संभावना वाला बाजार है। रिलायंस का सस्ता स्मार्टफोन शाओमी जैसी चीनी फोन कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी कम कर सकता है। रिलायंस नई डिवाइस को जल्द से जल्द लाने की तैयारी में है लेकिन इस बार दिवाली सीजन पर इसके आने की संभावना नहीं है। काउंटर प्वॉइंट रिसर्च में रिसर्च डायरेक्टर का कहना है कि जियो के पास 50 करोड़ से ज्यादा ऐसे भारतीयों को टार्गेट करने का मौका है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। अगर रिलायंस इस बेस के 10 फीसदी को भी अपग्रेड करने में सफल हो जाती है तो जियो 2021 के दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications