रिलांयस जियो के लिए वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही बेहद शानदार रही है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.5 फीसदी बढ़कर 1350 करोड़ हो गया है।
नई दिल्ली: रिलांयस जियो के लिए वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही बेहद शानदार रही है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 62.5 फीसदी बढ़कर 1350 करोड़ हो गया है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में जियो को 831 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर भी मुनाफा 36.4 फीसदी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में कंपनी को 990 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 37 करोड़
दिसंबर तिमाही में रिलायंस जियो का सब्सक्राइबर बेस सालाना आधार पर 32.1 फीसदी बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2019 तक जियो के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 37 करोड़ हो गई। सितंबर तिमाही में जियो का सब्सक्राइबर बेस 35.52 करोड़ और जून तिमाही में 33.13 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे। जबकि मार्च तिमाही में सब्सक्राइबर बेस 33.25 करोड़ था।
रेवेन्यू 28.3 फीसदी बढ़कर 13968 करोड़ रुपये
जियो का रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.3 फीसदी बढ़कर 13968 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 10884 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर यह 6.4 फीसदी बढ़ा है। सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 13130 करोड़ रुपये रहा था। जबकि जून तिमाही में रेवेन्यू 11,679 करोड़ रुपये और मार्च तिमाही में यह 11106 करोड़ था।
जियो का एआरपीयू घटकर 120 रुपया
दिसंबर तिमाही में टैरिफ बढ़ाने का फायदा कंपनी को मिला। इस दौरान जियो का एआरपीयू तिमाही आधार पर बढ़कर 128.4 रुपया हो गया। सितंबर तिमाही में जियो का एआरपीयू घटकर 120 रुपया रह गया था। जबकि, जून तिमाही में जियो का एआरपीयू 122 रुपया रहा था। मार्च तिमाही में यह 126.2 रुपये था।
ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 38.2 फीसदी
दिसंबर तिमाही में जियो का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 38.2 फीसदी बढ़कर 5606 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में ईबीआईटीडीए 4053 करोड़ रुपये था। जबकि तिमाही आधार पर यह 8.4 फीयसदी बढ़ा है। वहीं सितंबर तिमाही में ईबीआईटीडीए 5166 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में जियो का ईबीआईटीडीए मार्जिन सालाना आधार पर 286 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 40.1 फीसदी रहा है। वहीं, तिमाही आधार पर यह 75 बेसिस प्वॉइंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 37.2 फीसदी और पिछली तिमाही में 39.2 फीसदी था।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications