टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। इंडस्ट्री में कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। रिलायंस जियो हमेशा अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा ऑफर लेकर आती है जो टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देती है। Reliance Jio 249 रुपये में दे रही 56GB डेटा, BSNL के इस प्लान को मिलेगी कड़ी टक्कर

3.5 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा
कंपनी अपने साथ अधिक अधिक मोबाइल यूजर्स को आकर्षित करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां कई किफायती प्लान लॉन्च कर रहे हैं। सस्ते प्लान के बारे में जब भी सोचते हैं तो सबसे पहले नाम रिलायंस जियो का आता है। कुछ समय पहले सस्ते मोबाइल डेटा प्लान लॉन्च कर टेलिकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। जियो के पास एक ऐसा रिचार्ज पैक भी है जिसमें 1 जीबी डेटा के लिए सिर्फ 3.5 रुपये खर्च करने होते हैं। बता दें कि ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हर महीने रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं। आइए आपको समझाते हैं इस प्लान के बारे में।
599 रुपये में कुल 168 जीबी डेटा
हम बात कर रहे हैं जियो के 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में। इस प्लान को लेने वाले यूज़र्स को महज 3.5 रुपये खर्च कर 1जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 84 दिन की वैलिडिटी है। बता दें कि जियो के इस 599 रुपये वाले प्लान के साथ हर दिन 2जीबी मिलता है। इस तरह पूरे पैके के अवधि में ग्राहकों को 599 रुपये में कुल 168 जीबी डेटा मिलता है। ऐसे देखा जाए तो ग्राहको को 1जीबी डेटा यूज करने के लिए लगभग 3.57 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
599 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे
599 रुपये के इस प्लान के साथ सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि इसके के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग करने का मौका मिलता है। इस प्लान के बाकी बेनिफिट की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को जियो ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में देता है। यानी की आपको जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन, जियो न्यूज और जियो क्लाउड जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
काफी सस्ता है अन्य प्लान के मुकाबले
ऐसे में यूज़र्स को 1जीबी डेटा के लिए काफी कम कीमत देनी होती है। इस लिहाज से यह प्लान कंपनी के 249 रुपये और 444 रुपये वाले प्लान से भी सस्ता पड़ता है। 444 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है और इसमें कुल 112 जीबी डेटा मिलता है। यानी 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 4 रुपये के आसपास होती है।
जियो के इन प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 249 रुपये
जियो के 249 रुपये वाले प्लान में जहां 2 जीबी डेटा मिलता है, वहीं वोडाफोन और एयरटेल जैसी दूसरी कंपनियां इस कीमत में 1.5 जीबी डेटा मिलता है। बात करें जियो की तो कंपनी 249 रुपये में 2 जीबी डेटा के अलावा, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट्स तक कॉल की सुविधा देती है। पैक में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलते हैं। इसके अलावा जियो के इस पैक में कई ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।
जियो के 444 रुपये वाले प्लान
2 जीबी डेटा हर दिन के साथ आने वाले जियो के दूसरे प्लान की कीमत है 444 रुपये। इस प्लान में भी जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के अलावा दूसरे नेटवर्क पर 1,000 मिनट कॉल के लिए मिलते हैं। इस प्रीपेड पैक की वैधता 56 दिन है।
जियो के 555 रुपये वाले प्लान
वहीं जियो के 555 रुपये वाले तीसरे पैक की बात करें तो रिलायंस जियो के इस पैक में भी 2 जीबी की सुविधा मिलती है। इस पैक में 100 एसएमएस प्रतिदिन, जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल जैसे फायदे हैं। इस पैक की वैधता 84 दिन है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications