नयी दिल्ली। इस समय जो 4 प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं, उनमें रिलायंस जियो सबसे बड़ी है। बीएसएनएल, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) सहित जियो के सामने भी लगातार ग्राहकों की संख्या बढ़ाने की चुनौती है। ग्राहकों को आकर्षित करने का एकमात्र रास्ता होता है सस्ते और ज्यादा बेनेफिट वाले प्लान। ग्राहक डेटा स्पीड और सस्ती कॉल रेट से ज्यादा अधिक डेटा बेनेफिट की तलाश करते हैं। कुछ ग्राहक कम दामों में ज्यादा वैलिडिटी वाले प्लान पसंद करते हैं। कुछ प्लान्स ऑल-इन वन होते हैं, जिनमें आपको कॉल, डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलते हैं। मगर कुछ प्लान्स सिर्फ डेटा या कॉलिंग के लिए बेस्ट होते हैं। इन्हीं में से एक जियो का 51 रु वाला प्लान। आप इस प्लान को आसानी से पूरे साल चला सकते हैं। जानते हैं कैसे।
ये है जियो का 51 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो के सस्ते प्रीपेड प्लान्स में से एक है 51 रु वाला प्लान। असल में ये एक 4जी डेटा वाउचर है। इस डेटा वाउचर में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में कोई और बेनेफिट नहीं मिलता। बात वैलिडिटी की करें तो जियो के 51 रु वाले को 1 साल तक चलाया जा सकता है। दरअसल ये प्लान आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक चल सकता है। अब यदि आपने 1 साल का रिचार्ज कराया हो और फिर 51 रु वाला प्लान रिचार्ज कराएं तो ये प्लान भी 1 साल तक चल सकता है।
जियो का 21 रु वाला डेटा प्लान
जियो का एक और प्लान है, जिसकी कीमत सिर्फ 21 रुपये है। इस प्लान में कुल 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी बेसिक प्लान की वैलिडिटी तक रहती है। यानी अगर आपने पहले से 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान रिचार्ज कराया है तो 21 रु वाला प्लान भी 51 रु वाले प्लान की तरह पूरे 1 साल तक चलेगा।
एक और सस्ता प्लान
जियो का 11 रु वाला एक अन्य सस्ता प्लान है, जिसमें सिर्फ 1 जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान भी मौजूदा प्लान की वैलिडिटी तक एक्टिव रहेगा। ये प्लान सिर्फ 1 जीबी डेटा ऑफर करता है। 11 रु और 21 रु वाले प्लान में भी सिर्फ डेटा ही डेटा मिलता है। इनमें से किसी प्लान कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता।
वीआई और एयरटेल के सस्ते प्लान
वीआई का 16 रुपये वाला एक प्लान है। इसमें आपको कुल 1 जीबी डेटा मिलेगा। मगर इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 24 घंटे की होती है। वीआई के 48 रुपये वाले की प्लान वैलिडिटी 28 दिनों की होती है, जो कुल 3 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। वीआई के इन प्लान्स में कोई और बेनेफिट नहीं मिलता। एयरटेल के 48 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है, जो कुल 3 जीबी डेटा के साथ आता है। इस डेटा लिमिट के बाद आप प्रति एमबी 50 पैसे पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयरटेल का 78 रु वाला प्लान
एयरटेल का दूसरा सबसे सस्ते प्लान है 78 रुपये का। इस प्लान में आपको कुल 5 जीबी डेटा मिलेगा। मगर प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक प्लान तक रहेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications