नई दिल्ली, मई 5। आप सस्ते से सस्ते कौन से मोबाइल रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं, जो साल भर चल सकता है? आप कम से कम भी 1200-1300 रु वाले प्लान के बारे में जानते होंगे। मगर हम आपको आज जियो के 4 ऐसे सस्ते प्लान की जानकारी देंगे, जिन्हें आप पूरे साल इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें 11 रु, 21 रु, 51 रु और 101 रु वाले प्लान शामिल हैं। आप सोच रहे होंगे कि भला इन प्लान्स को कैसे साल भर चलाया जा सकता है। हम आपको इसी का तरीका बताएंगे।
जियो का 11 रु वाला प्लान
जियो के ग्राहकों के पास 11 रुपये वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कराने का भी ऑप्शन है। इस प्लान में आपको कुल 1 जीबी डेटा मिलेगा। बात वैलिडिटी की करें तो ये प्लान आपके उस मौजूदा बेसिक प्लान की वैलिडिटी तक चल सकता है, जो आपने पहले से रिचार्ज करा रखा है। यानी आपने 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान रिचार्ज करा रखा हो तो 11 रु वाला प्लान भी पूरे 1 साल तक चल सकता है। मगर इस प्लान में सिर्फ 1 जीबी डेटा ही मिलेगा। इसके अलावा आपको इस प्लान और कुछ भी फायदा नहीं मिलेगा।
21 रु रु वाला प्लान
रिलायंस जियो का एक और सस्ता प्रीपेड प्लान सिर्फ 21 रु वाला। ये भी एक 4जी डेटा वाउचर है, जिसमें आपको कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में कोई अन्य बेनेफिट नहीं मिलेगा। वैलिडिटी की बात करें तो 21 रु वाला प्लान 11 र वाले प्लान की तरह आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक ही चलेगा। यानी अगर आप 1 साल का रिचार्ज कराने के बाद 21 रु वाला प्लान अलग से रिचार्ज कराएं तो ये प्लान भी 1 साल तक चलेगा।
51 रु वाला प्लान
रिलायंस जियो के सस्ते प्रीपेड प्लान्स में 51 रु वाला प्लान भी शामिल है। ये भी एक 4जी डेटा वाउचर है। इस डेटा वाउचर में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा ये प्लान किसी अन्य बेनेफिट के साथ नहीं आता। वैलिडिटी पर नजर डालें तो आप जियो के 51 रु वाले को 1 साल तक चला सकते हैं। ये प्लान आपके पहले से एक्टिव प्लान की वैलिडिटी तक ही चलता है। यदि आपने 1 साल का रिचार्ज कराया हो और फिर 51 रु वाला प्लान रिचार्ज कराएं तो ये प्लान भी 1 साल तक चल सकता है।
101 रु वाला प्लान
आखिर में बात करते हैं जियो के 101 रु वाले प्लान की। यह एक डेटा ऑन्ली प्लान है। यानी आपको जियो के 101 रु वाले प्लान में सिर्फ डेटा बेनेफिट ही मिलेगा। डेटा के अलावा आपको कोई अन्य बेनेफिट नहीं मिलेगा। यह प्लान कुल 12 जीबी डेटा बेनेफिट ऑफर करता है। जियो के 101 रु वाले प्लान की कोई निश्चित वैलिडिटी नहीं तय की गयी। बल्कि ये प्लान आपके मोबाइल पर पहले से एक्टिव प्लान तक चलेगा। यानी अगर आपने पहले से 1 साल वाला प्लान रिचार्ज करा रखा है तो यह प्लान भी 1 साल तक ही चलेगा।
जियो का महंगा सालाना प्लान
जियो के 2399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा, रोज 100 एसएमएस, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
