Reliance Jio : रिलायंस इंडस्ट्रीज के टेलीकॉम डिवीजन रिलायंस जियो की तरफ से जून तिमाही के नतीने जारी कर दिए गये है। कंपनी ने 21 जुलाई को समाप्त जून तिमाही में 4,863 करोड़ रु का स्टैंडअलोन नेट प्रोफिट दर्ज किया है। जो सालाना आधार पर 12.17 फीसदी अधिक है। वही, पिछली तिमाही की तुलना में यह 3.11 प्रतिशत अधिक हैं।
परिचालन से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.91 फीसदी की वृद्धि के साथ 24 हजार 42 करोड़ रुपये रहा। टेलीकॉम प्रमुख की तरफ से विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्रमिक रूप से परिचालन रेवेन्यू यह पिछली तिमाही के 23 हजार 394 करोड़ रु से 2.76 रु से बढ़ गया है।

कंपनी की तरफ से कहा कि तिमाही के लिए ईबीआईटीडीए 12 हजार 278 करोड़ रुपये रही। ईबीआईटीडीए मार्जिन 52.3 फीसदी पर स्थिर था।
अगर हम कंपनी के डेट-इक्विटी रेशियो की बात करें तो फिर यह एक वर्ष पहले के 0.16 गुना की तुलना में 0.21 गुना हो गया। वही, ऑपरेटिंग मार्जिन 26.2 फीसदी पर स्थिर था। जबकि नेट प्रॉफिट मार्जिन 0.30 फीसदी बढ़कर 17.2 फीसदी हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वही, दूसरी ओर आज यानी शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 3.19 फीसदी की गिरावट के साथ 2536.20 रूपये के स्तर पर बंद हुआ। वैसे आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 2603 रूपये पर ओपन हुए था।
रिलायंस जियो की तरफ से हाल ही में 4 न्यू पोस्टपेड फैमिली प्लान - जियो प्लस लॉन्च किया गया हैं। यह प्लान पहले महीने के लिए मुफ्त में उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार पोस्ट-पेड कनेक्शन के लिए परिवार के 4 सदस्यों के लिए कुल मासिक शुल्क सिर्फ 696 रुपये होगा।
कंपनी के अनुसार इस जियो प्लस मासिक फैमिली प्लान के लिए शुरुआती राशि प्रति महीने 399 रु होगी। एक्स्ट्रा तीन ऐड-ऑन कनेक्शन प्रति सिम 99 रुपये पर उपलब्ध होंगे। इस प्रकार 4 लोगों के फैमिली के लिए 4 पोस्टपेड कनेक्शन के लिए कुल मासिक शुल्क 399 + 99 x 3 = 696 रु होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
