रिलायंस जियो ने साल के शुरू होते ही अपने यूज़र्स को एक खास तोहफा देते हुए सभी लोकल वॉयस कॉल्स को फ्री कर दिया था। लेकिन, दूसरी ओर कंपनी जियोफोन के चार सस्ते प्लान्स को बंद कर एक जोरदार झटका दिया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने साल के शुरू होते ही अपने यूज़र्स को एक खास तोहफा देते हुए सभी लोकल वॉयस कॉल्स को फ्री कर दिया था। लेकिन, दूसरी ओर कंपनी जियोफोन के चार सस्ते प्लान्स को बंद कर एक जोरदार झटका दिया है। रिलायंस जियो ने जियो फोन के चार प्लान्स को रिमूव कर दिया है। ये प्लान्स नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग प्लान्स थे।

ये चार प्लान्स हैं 99 रुपये, 153 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये के। कंपनी के 99 रुपये, 297 रुपये और 594 के प्लान्स में जियो फोन ऑल-इन-वन प्लान्स की तरह नॉन-जियो मिनट्स नहीं दिए गए थे। ऐसे में कंपनी को इन प्लान्स को रिमूव करना पड़ा। वहीं, 153 रुपये का प्लान भी कंपनी द्वार बंद कर दिया गया है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में जियो फोन के चार प्लान 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये के उपलब्ध हैं।
कंपनी ने बंद किए ये 4 सस्ते प्लान
जियो ने अपने जियो फोन प्लान्स को रीमूव कर दिया है जिनमें 99 रुपये, 153 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। 99 रुपये, 297 रुपये और 594 रुपये के प्लान्स में यूजर्स को 0.5 जीबी डाटा दिया जा रहा था। इनकी वैधता क्रमश: 28 दिन, 84 दिन और 168 दिन है। तीनों ही प्लान्स अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स के साथ आते थे। ऐसे में जो यूजर्स इन प्लान्स को रिचार्ज कराते थे उन्हें 10 रुपये की शुरुआती कीमत वाले एफयूपी प्लान्स को भी रिचार्ज कराना पड़ता था। ये तीनों प्लान्स कंपनी की वेबसाइट में अदर सेक्शन में लिस्टेड थे। 153 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा था। इसके साथ ही अनलिमिटेड जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग और नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे थे। इस प्लान की वैधता 28 दिन की थी।
जियोफोन के प्लान्स में मिल रहे थे ये फायदे
अभी कंपनी की वेबसाइट और ऐप पर जियो फोन के लिए चार प्लान्स लिस्टेड हैं जिनकी कीमत 75 रुपये, 125 रुपये, 155 रुपये और 185 रुपये है। 75 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 0.1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। वहीं, 125 रुपये के प्लान में 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। 155 रुपये के प्लान में 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। 185 रुपये के प्लान में 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाता है। ये चारों प्लान्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आते हैं। इनकी वैधता 28 दिन की है।
बात करें जियो फोन का जो 155 रुपये वाला प्लान है वो 1 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा है। वहीं, कंपनी द्वारा रीमूव किया गया 153 रुपये का प्लान 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा था और वो भी बिना किसी नॉन-जियो मिनट्स के। जबकि 155 रुपये के प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा दी जा रही है। ऐसे में इस प्लान को रीमूव करने का फैसला कंपनी का एकदम सही था क्योंकि ये दो प्लान एक-दूसरे को ओवरलैप कर रहे थए। अब जियो फोन का बेस प्लान 75 रुपये प्रति महीने है। इससे पहले यह 49 रुपये प्रति महीने था जो दिसंबर 2019 में इसे 75 रुपये कर दिया गया था।
जियो ने पेश किया 444 रुपये वाला धांसू प्लान
रिलायंस जियो के पास कई ऐसे रिचार्ज पैक मौजूद हैं जिनमें 2 जीबी डेटा हर दिन ऑफर किया जाता है। दूसरी टेलिकॉम कंपनियों जैसे वोडाफोन और एयरटेल की तुलना में जियो के प्रीपेड पैक ज्यादा किफायती है। बात करें अगर जियो के 444 रुपये वाले रिचार्ज पैक की तो इसकी वैलिडिटी 56 दिन है। इस पैक में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी कुल 112 जीबी डेटा का फायदा ग्राहक ले सकते हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद ग्राहक 64Kbps स्पीड से इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा अनलिमिटेड यानी 100 एसएमएस हर दिन भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications