Reliance relaunches Jio 999 Plan: अगर आप Jio यूजर हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी आ गई है। इस महीने की शुरुआत में ही रिलायंस जियो ने मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में इजाफा किया था। लेकिन अब जीओ 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वापस ले आया है।

सस्ते प्लान का यूजर्स को मिलेगा फायदा
आपको बता दें कि 3 जुलाई 2024 को इस प्लान की कीमत 1,199 रुपये कर दी गई थी। जीओ ने इसकी वैलिडिटी को लेकर बदलाव किया है। पहले इसकी वैलिडिटी 84 दिन की थी, अब इसे बढ़कर 98 दिन कर दिया गया है। यानी इसमें आपको 14 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी लेकिन इसमें दिक्कत बस ये है कि आपको पहले के मुकाबले थोड़ा डाटा कम मिलेगा।
अब 2जीबी मिलेगा डाटा
पहले रोजाना 3GB डाटा मिलता था, यह अब घटकर 2GB हो गया है पर ध्यान देने वाली बात है कि रोजाना मिलने वाला डाटा कम हो गया है पर फिर भी 999 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा मिलता है।
अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेंगे 100 मैसेज हर दिन
Jio की तरफ से इस प्लान को 'Hero 5G' प्लान का नाम दिया गया है। रिलायंस जियो के इस प्लान में रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पहले की तरह मिलती है। 'Hero 5G' प्लान 349 रुपये वाले प्लान के साथ भी शेयर किया गया है, जो सबसे कम कीमत वाला अनलिमिटेड 5G वाला प्लान है।
जियो ने 999 रुपये वाले प्लान को वापस लाकर यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए भी अच्छा है जो थोड़ा कम डाटा चाहते हैं और उन्हें अनलिमिटेड 5G सर्विस भी चाहिए।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
