देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। रिलायंस जियो को दूसरी तिमाही में 2844 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। रिलायंस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रिलायंस जियो को दूसरी तिमाही में 2844 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इसमें 12.9% की ग्रोथ रही है। रिलायंस के मुताबिक, दूसरी तिमाही में जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 17,481 करोड़ रुपए रहा है। Reliance : Jio Fiber को मिला 1 बिलियन डॉलर का निवेश, जानिए कौन लगा रहा पैसा ये भी पढ़ें

अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा
बता दें कि रिलायंस जियो को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था। यह पिछले साल से 182.8% अधिक था। वहीं, जियो का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 33.7% बढ़कर 16,557 करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। एक साल पहले समान अवधि में जियो का शुद्ध मुनाफा 891 करोड़ रुपए रहा था।
पहले 6 महीनों में 5364 करोड़ रुपए का मुनाफा
रिलायंस जियो को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 5364 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। इसमें 185% की ग्रोथ रही है। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 1881 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
1.63% का हुआ नेटवर्थ में इजाफा
जुलाई-सितंबर 2020 तिमाही में रिलायंस जियो की नेटवर्थ में 1.63% का इजाफा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की नेटवर्थ बढ़कर 1,76,313 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की नेटवर्थ 1,73,469 करोड़ रुपए थी।
आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 37.45 अंक (1.85 फीसदी) की बढ़त के बाद 2064.35 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि शुरुआती कारोबार में यह 2033.50 के स्तर पर बंद हुआ था और पिछले कारोबारी दिन 2026.90 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) 13.52 लाख करोड़ है। भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस बाजार पूंजीकरण के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ती आई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications