नई दिल्ली, मार्च 19। रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई ने पिछले साल अपने प्लान की कीमत कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इससे कई ग्राहकों के सामने मुश्किल आ गयी है। बता दें कि कुछ प्रीपेड प्लान की कीमतों को करीब करीब दोगुना कर दिया गया था। इस संकट को और बढ़ाते हुए टेलीकॉम ऑपरेटरों ने बढ़ी हुई कीमतों के साथ प्लान्स के कई लाभ और वैलिडिटी को कम कर दिया। वैसे देखा जाए तो वीआई और एयरटेल के प्लान कुछ लोगों की पहुंच से बाहर हैं, मगर रिलायंस जियो (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी) के पास अभी भी कुछ सस्ते प्लान बाकी हैं। हम आगे बताएंगे कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में जो 200 रुपये से कम की कीमत पर उपलब्ध हैं। इन प्लान्स के बारे में अच्छी बात यह है कि आपको प्रति दिन 1 जीबी तक डेटा भी मिलेगा। वहीं आप कॉलिंग बेनेफिट का भी फायदा ले सकते हैं।
149 रु वाला प्लान
शुरुआत करते हैं जियो के 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ। यह प्लान प्रति दिन 1 जीबी डेटा ऑफर करता है और आपको असीमित वॉयस कॉलिंग भी प्रदान करेगा। साथ ही ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। मगर ध्यान रहे कि इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 20 दिनों की है। पर ये जियो मूवीज, जियो क्लाउड सहित बाकी जियो ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
179 रु वाला प्लान
जियो का एक और प्लान है, जिसे आप खरीदना पसंद कर सकते हैं। इसकी कीमत 179 रुपये है। ये प्रीपेड प्लान भी प्रतिदिन 1 जीबी डेटा लाभ प्रदान करता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी प्रदान करता है और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता केवल 24 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्ल का फ्री एक्सेस मिलेगा। यानी इस प्लान में और 179 रु वाले प्लान में सब कुछ समान है, केवल वैलिडिटी को छोड़ कर।
209 रु वाला प्लान
जियो का एक और प्लान है, जो आपके लिए बेहतर हो सकता है। इसकी कीमत 209 रुपये है। ये प्रीपेड प्लान भी प्रतिदिन 1 जीबी डेटा लाभ के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में जियो ऐप्ल का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। ये प्लान 149 रु और 179 रु वाले प्लान के समान है। बस इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है।
डेली 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान
अब आगे बढ़ते हैं। यदि आप प्रति दिन अधिक डेटा चाहते हैं, लेकिन कम कीमत चुकाना चाहते हैं तो 119 रुपये की कीमत वाला एक प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है। साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। मगर बता दें कि इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी केवल 14 दिनों की है।
199 रु वाला प्लान
जियो के 199 रुपये की कीमत वाले प्लान के बेनेफिट 119 रु वाले प्लान से मिलते हैं। बस इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है और ये प्लान डेली 100 एसएमएस के साथ आता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
