नई दिल्ली, अगस्त 8। रिलायंस जियो भारत की नंबर एक टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी है। ग्राहकों के आधार पर यह देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी है। ये अकसर अपने ग्राहकों के लिए डेटा, कैशबैक, डिस्काउंट और दूसरी तरह के ऑफर लाती रहती है। इस बार कंपनी अपने ग्राहकों को जियोफाई डिवाइस खरीदने पर 1,500 रुपये का कैशबैक दे रही है। आगे जानिए कि कैसे आप इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
काम का हो सकता है प्रोडक्ट
कुछ लोगों को लग सकता है कि यह ऐसा प्रोडक्ट नहीं है जिसकी आज ज्यादा जरूरत है। लेकिन कुछ लोगों के लिए, यह एक ही नेटवर्क पर एक से अधिक डिवाइसों को इंटरनेट के लिए जोड़ने के लिए एक बहुत ही उपयोगी डिवाइस हो सकता है। जियोफाई को काफी समय पहले मार्केट में पेश किया गया था। हालांकि जियो ने इस प्रोडक्ट की मार्केटिंग पर कोई खास ध्यान नहीं दिया।
कम लोगों को है प्रोडक्ट की जानकारी
हो सकता है कि ज्यादा लोगों ने जियो के इस खास प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा न सुना हो। बता दें कि यह एक वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस है जो जियो के 4जी नेटवर्क पर चलता है। डिवाइस के अंदर एक सिम लगती है, जो कि जियो की होती है। डेटा एक्सेस के लिए आपको उस सिम को रिचार्ज कराना होगा। इससे डिवाइस की एक सीमित रेंज में वाई-फाई बन जाएगा। आप एक से अधिक इससे लिंक कर सकेंगे।
मिल रहा भारी कैशबैक
जियो के ऑफर के अनुसार अगर आप आज 2,800 रुपये की कीमत वाले इस जियोफाई डिवाइस को खरीदते हैं, तो आप 1,500 रुपये का कैशबैक पा सकते हैं। यह इसके ऑरिजिनल प्राइस पर 50 फीसदी से अधिक का कैशबैक है, जो एक बहुत अच्छा मौका हो सकता है डिवाइस को खरीदने के लिए। आप किसी भी नजदीकी जियो रिटेल स्टोर से इसे खरीद सकते हैं।
ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं
यदि आप करीबी जियो स्टोर के बारे में नहीं जानते तो इसे जियो की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम भी खरीदा जा सकता है। आप जियो का ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी मदद से इसे खरीद सकते हैं। वैकल्पिक रूप से आप गूगल पर जियो स्टोर खोज सकते हैं।
4जी वॉल्ट डिवाइस
जब बाजार में बहुत सारे 4जी वॉल्ट डिवाइस हुआ करते थे तो जियोफाई एक बहुत ही लोकप्रिय प्रोडक्ट था। मगर ये अब भी काफी लोकप्रिय है। खास कर ग्रामीण इलाकों में ये काफी काम आ सकता है, क्योंकि वहां वाई-फाई की सुविधा नहीं होती। आप इसे सीधे अपने स्मार्टफोन से हाई-स्पीड इंटरनेट पाने के लिए कनेक्ट कर सकते हैं। जियोफाई एक छोटा डिवाइस है और आसानी से आपकी जेब या बैग में आ सकता है। इसे एक बहुत ही सेफ प्रोडक्ट भी माना जाता है। यह बैटरी पर चलता है। यानी आपको इसके यूज करने के लिए चार्ज करना होगा। कई और टेलीकॉम कंपनियों के भी इस तरह के प्रोडक्ट मार्केट में हैं। मगर जियोफाई सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है क्योंकि यह जियो के उपलब्ध 4जी नेटवर्क से जुड़ा है। दूसरी बात इस समय डिवाइस पर भारी कैशबैक मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
