नई दिल्ली। रिलायंस जियो का 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर अभी भी चल रहा है। यह 1 साल का रिचार्ज प्लान है, जो किसी भी मोबाइल कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इसमें 1 साल तक सभी कुछ काफी कम पैसे में दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आपके पास अपना 4जी हैंडसेट नहीं है तो बिना पैसे दिए आप जियो फोन भी ले सकते हैं। आप जिस पैसे से रिचार्ज कराएंगे उसमें 1 साल का रिचार्ज और एक जियो हैंडसेट फ्री में दिया जाएगा। यह ऑफर अभी चल रहा है, लेकिन अब किसी भी दिन बंद होने वाला है। ऐसे में अगर आप सस्ते रिचार्ज प्लान का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपके पास कुछ दिन बचे हैं।
आइये जानें
-कितने रुपय का है 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
-2020 हैप्पी न्यू ईयर के पूरे डिटेल
ये है रिलायंस जियो 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये में 1 साल की वैलेडिटी मिलेगी। वहीं 1 साल तक जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री रहेगी। वहीं दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 12000 मिनट फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ 100 एसएमएस भी रोज फ्री में मिलेंगे। इसके साथ जियो ऐप्स का लाभ भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी है। इसके बाद जियो का 1 साल के रिचार्ज प्लान अब 2199 रुपये में मिलेगा। लेकिन 2020 हैप्पी न्यू ईयर के तहत सारी सुविधा 2020 रुपये मिल रहा है। इस प्रकार सस्ते में 1 साल का रिचार्ज प्लान लिया जा सकता है।
जियोफोन फ्री में लेने का जानें ऑफर
रिलायंस जियो के 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत अगर आपके पास मोबाइल हैंडसेट नहीं है तो आप जियोफोन फ्री में ले सकते हैं। इस ऑफर के तहत जियोफोन हैंडसेट फ्री में दिया जा रहा है। इस हैंडसेट के साथ 365 दिनों तक जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा रोज 0.5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
ये है एयरटेल का 1 साल का रिचार्ज प्लान
-एयरटेल के पास भी 1 साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इनमें पहला है 1498 रुपये वाला रिचार्ज प्लान। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इसमें पूरे साल में केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा।
-इसके अलावा दूसरा रिचार्ज प्लान है 2398 रुपये वाला। इसमें 365 दिनों तक डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
ये है वोडाफोन का 1 साल का रिचार्ज प्लान
-वोडाफोन के पास भी एक साल के 2 रिचार्ज प्लान हैं। इसमें से पहला है1499 रुपये वाला। इसमें 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। इस रिचार्ज प्लान में पूरे साल में 24 जीबी डेटा दिया जा जाता है।
-इसके अलावा दूसरे रिचार्ज प्लान में 2399 रुपये में 365 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। वहीं डेली 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
