नयी दिल्ली। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया बेशक अपने प्लान महंगे कर चुकी हैं, मगर ग्राहकों को लुभाने के लिए ये कंपनियाँ अलग-अलग नये प्लान लेकर आ रही हैं। ग्राहकों के बीच जिस चीज आम तौर पर सबसे अधिक मांग होती है वो है ज्यादा से ज्यादा डेटा। ग्राहकों का दैनिक औसत खर्च जितना हो वे उसी तरह का प्लान रिचार्ज करवाना पसंद करते हैं। इसलिए ये तीनों कई सारे डेटा पैक भी ऑफर कर रही हैं, जिनमें केवल डेटा ही मिलेगा। मगर अभी तक लॉन्च किये गये अधिकतर ऐसे पैक में एक महीने के लिए कुल डेटा मिलता है। मगर डेटा को लेकर चल रहे तगड़े कॉम्पिटीशन के बीच रिलायंस जियो अब एक नया प्लान लेकर आयी है, जिसमें आपको रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। वैसे आपको बता दें कि जियो के 101 रुपये तक के ऐसे 4 प्लान और भी हैं, जिनमें आपको केवल डेटा मिलता है। ये चारों प्लान नॉन-जियो फोन ग्राहकों के लिए हैं।
जियो का नया 251 रुपये वाला प्लान
जियो नया 251 रुपये का प्लान लेकर आयी है, जिसमें आपको 51 दिनों तक रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस लिहाज से आपको एक जीबी डेटा की कीमत केवल 2.46 रुपये पड़ेगी। इन उन ग्राहकों के लिए काफी शानदार ऑफर है, जो सिर्फ डेटा चाहते हैं। जियो के इस प्लान को 'Jio Cricket' प्लान भी कहा जाता है। हालांकि यह केवल डेटा प्लान है, इसलिए इसमें आपको कॉलिंग या एसएमएस जैसी कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी। यह प्लान आपके नंबर पर पहले से एक्टिव प्लान के साथ भी काम करेगा। यानी आपके डेली प्लान में मिलने वाले डेटा पर अधिक डेटा की जरूरत में आप इस प्लान के डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये रहे जियो के Only Data प्लान
जियो 4 ऐसे डेटा पैक ऑफर कर रही है, जिसमें आपको केवल डेटा मिलेगा। इनमें सबसे सस्ता प्लान है 11 रुपये का, जिसमें आपको 400 एमबी डेटा मिलता है। वहीं 21 रुपये के प्लान में 1 जीबी और 51 रुपये के प्लान में आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 101 रुपये का डेटा पैक रिचार्ज करवाने पर आप 6 जीबी डेटा पायेंगे। ध्यान रहे कि इन चारों पैक की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान तक रहेगी। मतलब आपको इन प्लान का फायदा तब तक मिलेगा, जब तक आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी है।
एयरटेल और वोडाफोन के खास डेटा पैक
एयरटेल और वोडाफोन भी 100 रुपये से कम के डेटा पैक ऑफर कर रही हैं। इनमें एयरटेल 48 रुपये में 3 जीबी और 98 रुपये में 6 जीबी डेटा दे रही है। वहीं वोडाफोन भी बिलकुल इसी कीमत पर इतने ही डेटा वाले दो पैक ऑफर कर रही है। इन दोनों कंपनियों के प्लानों की वैलिडिटी एक समान यानी 28 दिनों की है। वहीं वोडाफोन एक बेहद सस्ता पैक दे रही है, जिसमें मात्र 16 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलेगा। मगर इस प्लान की वैलिडिटी मात्र 24 घंटे की है।
यह भी पढ़ें - जियो यूजर्स : दूसरे नेटवर्कों पर कॉल से पहले ऐसे चेक करें आईयूसी मिनट
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications