नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने अब तक बाजार में अपने दो फोन पेश किये हैं। अब कंपनी की तैयारी सैमसंग से टक्कर लेने की है। जियो सैमसंग से फीचर फोन मार्केट हथियाने के लिए मुकाबला करेगी। इसके लिए कंपनी अपना बेहद सस्ता फीचर फोन लाने की तैयारी कर रही है। 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो रिटेलर दुकानदारों का सर्वे कर रही है। सर्वे के जरिये जियो जानना चाहती है कि क्या जियो फोन लाइट, जियो के नये फोन का संभावित नाम, ग्राहकों की मांग पूरा करने में सक्षम होगा या नहीं। Jio Phone Lite की एक दिलचस्प विशेषता यह होगी कि यह इंटरनेट सपोर्ट नहीं करेगा। इसका मतलब है कि यह रिलायंस जियो का पहला फोन होगा जो इंटरनेट को सपोर्ट नहीं करेगा। इससे पहले पेश किये गये जियो के दोनों फोन में इंटरनेट सपोर्ट है। जियो के नये फोन में अल्फ़ान्यूमेरिक कीज़ और छोटे डिस्प्ले का एक सेट होगा।
कीमत होगी 500 रुपये से कम
रिपोर्ट में कहा गया है कि नये जियो फोन की कीमत 500 रुपये से कम हो सकती है। ये संभवतः 400 रुपये रह सकती है। यह हैंडसेट आपको 399 रुपये में मिल सकता है। इसमें अतिरिक्त 50 रुपये के रिचार्ज पैक पर 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। टैरिफ में जियो और लैंडलाइन नंबर पर अनलिमिटेड कॉल के साथ-साथ अन्य नेटवर्कों के लिए सीमित मिनट मिलेंगे।
वार्षिक आम बैठक में फैसला संभव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी रिलायंस जियो ने इस फोन के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा या जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इसलिए फोन की लॉन्चिंग को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं जा सकता। मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपनी वार्षिक आम बैठक में इस नये फोन को पेश कर सकती है। दरसल रिलायंस जियो ने अपने पहले और दूसरे जियो फोन को भी रिलायंस की सालाना बैठक में ही लॉन्च किया गया था।
पुराने फोन में फीचर
रिलायंस जियो के पुराने फोन में उपलब्ध फीचर में सबसे खास था इंटरनेट सपोर्ट। इनमें 4G के साथ ही गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब, फेसबुक और दूसरे फोन में वॉट्सऐप सपॉर्ट भी दिया गया था। ऐसे में बिना इंटरनेट वाले जियो फोन को यूजर्स से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी यह कहा नहीं जा सकता। हाल ही में जियो फोन से जुड़ा एक नया ऑफर भी लायी है। नये हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत 2020 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को एक नया जियो फोन मिलेगा। साथ ही एक साल के लिए अनलिमिडेट वॉयस कॉल, रोजाना आधा जीबी डेटा और 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - धमाकेदार ऑफर : सिर्फ 475 रुपये में मिल रहा है 13000 रुपये वाला स्मार्टफोन
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications