
Reliance Jio Network Down : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का नेटवर्क एक बार फिर से डाउन है। यूजर्स ने बुधवार सुबह नेटवर्क में समस्या का सामना करने की जानकारी दी है। लोग ऐप और वेबसाइट में समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। एक ऑनलाइन टूल, डाउनडिटेक्टर के अनुसार, देश भर के लगभग 285 लोगों ने इसी तरह की समस्या की सूचना दी।
कमजोर सिग्नल से परेशान
डाउनडिटेक्टर पर समस्या की रिपोर्ट करने वाले 60 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें सिग्नल कमजोर आ रहा है, जबकि 30 प्रतिशत ने अपने फोन पर 'नो सिगनल' होने की सूचना दी। रिलायंस जियो मोबाइल और जियो फाइबर सर्विसेज पूरे भारत में कई यूजर्स के लिए बंद हो गयी हैं। कई जियो सब्सक्राइबर्स ने शिकायत के लिए ट्विटर का सहारा लिया है और उनका कहना है कि वे जियो नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
जियो फाइबर ब्रॉडबैंड में भी दिक्कत
इसी तरह कई जियो फाइबर ब्रॉडबैंड यूजर्स ने शिकायत है कि वे घर पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार जियो मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विसेज में आज सुबह से ही दिक्कत आ रही है और वर्तमान में 400+ से अधिक रिपोर्ट आई हैं जिनमें यूजर्स ने बताया है कि जियो मोबाइल और ब्रॉडबैंड सेवाओं तक वे एक्सेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
जियो यूजर्स से परेशान
जिन जियो यूजर्स के नेटवर्क डाउन हैं उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक अन्य आउटेज डिटेक्शन वेबसाइट ServicesDown.in के मुताबिक जियो यूजर्स को कनेक्टिविटी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और यह समस्या मोबाइल और ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं दोनों के सामने है।
शिकायत नहीं कर पा रहे लोग
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरा जियो फाइबर इंटरनेट डाउन है, मगर मैं आपकी ऐप पर शिकायत दर्ज नहीं कर पा रहा हूं। रिलायंस जियो आउटेज कंपनी के कई ग्राहकों के लिए निराशा का कारण बन रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों में रिपोर्ट किए गए इन आउटेज के नतीजे में कई यूजर सर्विसेज तक हासिल नहीं कर पा रहे हैं। यदि आप रिलायंस जियो का उपयोग करते हैं और आप भी नेटवर्क इश्यू में दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो समस्या की रिपोर्ट करने और सहायता प्राप्त करने के लिए कंपनी से संपर्क करना जरूरी है। रिलायंस जियो कुछ ग्राहकों को असुविधा के लिए क्रेडिट और अन्य मुआवजे की पेशकश करती है। उनके प्लान की वैलिडिटी बढ़ा दी जाती है।

महंगे हो सकते हैं प्लान
एक बार फिर से रिचार्ज प्लान के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। नए साल में मोबाइल यूजर्स को जल्द ही अपने मोबाइल प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए अधिक कीमतें चुकानी पड़ सकती हैं। अनुमान है कि टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल टैरिफ में वृद्धि कर सकती हैं। कंपनियां अपने रेवेन्यू और मार्जिन को बढ़ाने के लिए मौजूदा प्लान्स की कीमतों में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी करेंगी। जिन दो कंपनियों का नाम सामने आया है, उनमें जियो और एयरटेल शामिल हैं। रिचार्ज की कीमतों में और बढ़ोतरी से कंपनी के एआरपीयू में अच्छी वृद्धि होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
