Reliance JioMart News: Swiggy, Blinkit और Zepto की तरफ से 10-15 मिनट में किराने और दूसरी सामान की डिलीवरी की जाती है। अब इस क्विक कॉमर्स सेक्टर में मुकेश अंबानी भी अपनी ताकत दिखाने आ रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस रिटेल का JioMart अगले महीने यानी जून से इस सर्विस को शुरू कर सकता है। चलिए आपको इस सर्विस के बारे में थोड़ी और डिटेल्स देते हैं।

JioMart शुरु करेगा 30 मिनट डिलीवरी
JioMart की तरफ से 7-8 शहरों में किराना सामान की डिलीवरी की जाएगी। आपको बता दें कि इस कंपनी का प्लान धीरे-धीरे अपनी सर्विस को 1000 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाने का है।
रिलायंस ने करीब डेढ़ साल पहले JioMart Express नाम से 90 मिनट में किराना सामान पहुंचाने वाली सर्विस बंद कर दी थी और अब फिर से यह कंपनी 30 मिनट के अंदर डिलीवरी का टारगेट लेकर इस सेक्टर में वापस एंट्री करने जा रही है।
अभी JioMart इतने दिन में कर रहा है डिलीवरी
जियोमार्ट ग्राहकों को वर्तमान में किराने का सामान अगले दिन डिलीवरी करने का विकल्प देती है। अब क्विक डिलीवरी ऑपरेशन में रिलायंस के उतरने के कारण इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा काफी अधिक बढ़ जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में स्विगी, जेप्टो और ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म 10 से 15 मिनट के भीतर किराने का सामान और कुछ गैर-किराने का सामान भी अपने ग्राहकों को डिलीवर करते हैं। फ्लिपकार्ट भी अपनी क्विक कॉमर्स योजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
Jio Mart इस तरह करेगा काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि JioMart अन्य कंपनियों जैसे Zepto, Blinkit, आदि की तरह काम नहीं करेगा।
JioMart ऑनलाइन ऑर्डर पूरे करने के लिए गोदामों का इस्तेमाल नहीं करेगा और इसके तहत रिलायंस रिटेल की पहले से मौजूद दुकानों और स्टोर के नेटवर्क का इस्तेमाल सामान पहुंचाने के लिये किया जाएगा।
Goldman Sachs के अनुसार, क्विक कॉमर्स पहले से ही 5 बिलियन डॉलर का वार्षिक बिक्री चैनल है और यह मॉडल युवा और जेन जेड पीढ़ी के बीच काफी पसंदीदा बन गया है। Mamaearth के सह-संस्थापक और सीईओ वरुण अलघ ने इस बात की भी जानकारी दी है कि क्विक कॉमर्स अन्य ट्रेडिशनल ई-कॉमर्स चैनलों की तुलना में 4-5 गुना तेजी से बढ़ रहा है।
फ्लिपकार्ट भी करेगा इस सेक्टर में एंट्री
रिपोर्ट में फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है कि ई-कॉमर्स फर्म ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाएं पूरी करने और वैल्यू, सेलेक्शन और स्पीड में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, आने वाले महीनों में इस फ्रंट पर और ज्यादा इनिशिएटिव की उम्मीद है।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट फिलहाल इंस्टैंट-डिलीवरी फर्म के अधिग्रहण की भी संभावना तलाश रहा है। फ्लिपकार्ट ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह मेट्रो और अन्य गैर-मेट्रो शहरों में कई श्रेणियों में प्रोडक्ट्स की एक ही दिन में डिलीवरी शुरू करने की तैयारी की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications