नई दिल्ली, जून 5। आजकल लगातार चर्चा चल रही है कि मोबाइल कंपनियां अपने प्री पेड प्लान महंगा करने जा रही हैं। इस चर्चा के बीच रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल फोन ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से दिया है। रिलायंस जियो ने अपना सबसे सस्ता 1 साल वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान एकदम से महंगा कर दिया है। आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
जानिए किस जियो के प्लान के दाम बढ़े
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स का 1 साल वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान एकदम से महंगा कर दिया है। रिलायंस जियो ने 4जी फीचर फोन जियोफोन वालों को 1 साल के रिचार्ज के 3 विकल्प देती है। यह हैं 1999 रुपये, 1499 रुपये और 749 रुपये वाला। इसमें से सबसे सस्ता 1 साल का रिचार्ज प्लान 749 रुपये वाला अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इसका रेट एकदम से 150 रुपये बढ़ाकर 899 रुपये कर दिया है।
जानिए जियो फोन 899 रुपये के रिचार्ज में क्या क्या मिलता है
रिलायंस जियो का खास जियोफोन वाला 1 साल का सबसे सस्ता रिचार्ज महंगा होने के बाद जहां 899 रुपये का हो गया है, वहीं अब नया जियो फोन लेना होगा तो भी 899 रुपये ही देना होगा। इस प्लान के साथ 1 साल का अनलिमिटेड प्लान मिलता है। इसमें 1 साल अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा 24 जीबी डेटा मिल रहा है। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
अभी और महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान
बीते 6 महीने पहले ही जियो समेत अन्य मोबाइल कंपनियों ने टैरिफ प्लान की कीमतों में 20 से लेकर 25 फीसदी की बढ़त कर दी थी। वहीं अब हुई यह बढ़त 6 महीने में दूसरी बढ़त है। जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में अभी और भी दाम बढ़ सकते हैं। इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आयी थीं कि टेलीकॉम कंपनियां वित्त वर्ष 2022-23 में दूसरी तिमाही में टैरिफ प्लान की कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications