नई दिल्ली। रिलायंस जियो आजकल लगातर बड़ी-बड़ी निवेश डील करने में लगी है। पिछले करीब 20 दिनों में जियो ने तीसरी बड़ी निवेश डील कर ली है। एक तरफ जहां दुनिया लॉकडाउन के चलते कारोबारी गतिविधियों के थमने से परेशान है, वहीं रिलायंस जियो बड़ी-बड़ी डील कर सभी को चौंका रही है। जियो ने इस बार अमेरिकी कंपनी विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के साथ निवेश डील की है। यह कंपनी रिलायंस जियो की 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे पहले रिलायंस जियो ने फेसबुक के साथ, और इसके बाद अमेरिकी की ही कंपनी सिल्वर लेक के साथ एक बड़ी निवेश डील की थी।
ये हैं पहले की बड़ी निवेश डील
रिलायंस जियो की इससे पहले अमेरिकी कंपनी ने सिल्वर लेक के साथ 5655.75 करोड़ रुपये की निवेश की डील की थी। इसके तहत सिल्वर लेक 5,655.75 करोड़ रुपये में रिलायंस जियो की 1.15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। वहीं सबसे पहले रिलायंस जियो ने फेसबुक के साथ 43, 574 करोड़ रुपये की निवेश साझेदारी की घोषणा की थी।
ये है विस्टा इक्विटी डील का डिटेल
विस्ता इक्विटी ने रिलायंस जियो में निवेश की घोषणा की है। अब अमेरिकी कंपनी विस्टा इक्विटी ने कहा है कि वह रिलायंस जियो में बड़ा निवेश करने जा रही है। विस्टा इक्विटी कंपनी रिलायंस जियो में 2.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए यह 11,367 करोड़ रुपये चुकाएगी। इस बात की घोषणा आज रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो ने की है। रिलायंस जियो में यह निवेश 4.91 लाख करोड़ की वैल्यूएशन पर किया जा रहा है। वहीं इससे बाद जियो की इंटरप्राइजेज वैल्यू बढ़कर 5.16 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।
रिलायंस जियो में अब तक 60,596.37 करोड़ का निवेश
पिछले तीन हफ्तों में रिलायंस जियो ने तीन बड़ी साझेदारी कर 60,596.37 करोड़ रुपये की निवेश डील की हैं। सबसे पहले फेसबुक ने जियो में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 43,534 करोड़ रुपये की निवेश डील की। इसके बाद सिल्वर लेक ने 1.55 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 5655 करोड़ का निवेश डील की। इसके बाद अब विस्टा इक्विटी ने 2.3 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 11367 करोड़ रुपये निवेश डील की है। यह तीनों डील 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
