रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्लान्स लेकर आ रही है। कंपनी ने अब अपने जिओ फोन के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं, जिनमें 49 रूपये और 69 रुपये के प्लान शामिल हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए प्लान्स लेकर आ रही है। कंपनी ने अब अपने जिओ फोन के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं, जिनमें 49 रूपये और 69 रुपये के प्लान शामिल हैं। जानकारी दें कि दोनों ही प्लान की वैधता 14 दिनों की है। जियो के नए प्रीपेड प्लान वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा फायदे के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि ये रीचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूज़र्स के लिए लाए गए हैं। इसके अलावा जियो फोन यूज़र्स को इन प्रीपेड पैक से रीचार्ज करने के लिए जियो सिम इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं ग्राहकों को क्या कुछ फायदा मिलेगा इनमें। Jio की इस लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 1.5GB डाटा ये भी पढ़ें
Jio ने Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान
रिलायंस Jio 49 रुपये वाले प्लान में मिलेगा ये खास
इस 49 रुपये वाले प्लान में अब सिर्फ 14 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। लेकिन सिर्फ 2 जीबी डाटा ही कंपनी इस प्लान में ऑफर कर रही है। वहीं जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 250 मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 25 मैसेज करने की सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि ये दोनों प्लान्स सिर्फ JioPhone यूजर्स के लिए हैं।
रिलायंस Jio 69 रुपये वाले प्लान में ये है खास
जियो के इस प्लान की भी वेलिडिटी सिर्फ 14 दिनों की होगी। लेकिन इसमें कुल 7 जीबी डाटा मिलेगा, जोकि रोजाना के हिसाब से 500एमबी होगा। इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 250 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 25 मैसेज करने की सुविधा मिलेगी।
रिलायंस जियो के अन्य प्लान की खासियत जानिए यहां
रिलायंस जियो के 153 रु प्लान में क्या मिलेगा
आपको इस बात की भी जानकारी दें कि टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक 49 रुपये और 69 के अलावा 153 रुपये का भी जियो का प्लान है। इसके तहत यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100SMS दिए जाते हैं।
जियो फोन के लिए खास प्लान
यदि आप महीने का प्लान लेना चाहते हैं तो जियो का 75 रुपये का प्लान है आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्लान की वेलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कंपनी 3 जीबी डाटा दे रही है। जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए 500 मिनट्स मिलेंगे।
होली से पहले बीएसएनएल लेकर आया धमाकेदार ऑफर्स
दूसरी तरफ आपको बता दें कि बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को होली से पहले खास तोहफा देने का एलान किया है। बीएसएनएल ने पिछले महीने 1,999 रुपये का खास प्लान लॉन्च किया था। वहीं कंपनी की ओर से इस प्लान में 71 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है। यह प्लान पहले 15 फरवरी को खत्म होने वाला था, लेकिन अब कंपनी ने इसे 29 फरवरी तक बढ़ा जिया है। बीएसएनएल के जो भी यूजर्स नया रिचार्ज करवाने का सोच कर रहे हैं। उन्हें यह प्लान लेने पर 71 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी का फायदा हो सकता है। कंपनी ने 1,999 रुपये में एक और प्लान का एलान किया है। वहीं कंपनी 1,999 रुपये में 1 मार्च से 31 मार्च के बीच 60 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी देगी। हालांकि ये दोनों ही प्लान बीएसएनएल ने केरल सर्कल के लिए लॉन्च किए हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
