नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो एक नयी सर्विस लेकर आयी है। अपनी इस नयी सर्विस से जियो टेलीकॉम कंपनियों से नहीं बल्कि यूपीआई पेमेंट सर्विस देने वाली पेटीएम, फोनपे और गूगलपे जैसी कंपनियों से टक्कर लेगी। बता दें कि जियो ने यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरू की है। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए यह सर्विस शुरू कर दी है। इसके साथ ही यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू करने वाली जियो पहली टेलीकॉम कंपनी बन गयी है। हाालंकि जियो की यह सर्विस शुरुआत में केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए शुरू की गयी है, मगर जल्दी ही बाकी ग्राहकों के लिए भी शुरू किया जायेगा। 37 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस कंपनी है।
माय जियो ऐप पर शुरू हुई सर्विस
जियो की यूपीआई भुगतान / मनी ट्रांसफर फ़ीचर को सीधे जियो मनी वॉलेट से लिंक नहीं किया गया है। बल्कि यह जियो, जो LTE नेटवर्क प्रोवाइडर है, की माय जियो ऐप पर उपलब्ध है। यह ऐप जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्लाउट जैसी अन्य जियो ऐप्स के लिए एक पोर्टल के रूप में काम करती है। फिलहाल जियो की नयी सर्विस का कोई स्पेसिफिक नाम नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले जियो अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस सुविधा को शुरू करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के साथ बातचीत कर रही थी।
रिलायंस जियो का यूपीआई फीचर कैसे काम करता है :
- सबसे पहले आपको ऐप से @Jio के साथ नयी यूपीआई आईडी बनानी होगी।
- यूपीआई साइन अप प्रोसेस के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट को लिंक करना होगा और ऐप के साथ बैंक डिटेल वेरिफाइ करनी होगी
- इतना करने के बाद आप किसी भी अन्य यूपीआई पेमेंट ऐप की तरह ही भुगतान करने के लिए तैयार हैं।
पेटीएम, गूगलपे से होगा मुकाबला
अपनी नयी सर्विस के साथ जियो का मुकाबला सीधे पेटीएम, गूगलपे और फोन जैसे मशहूर यूपीआई प्लेटफॉर्म से होगा। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही 37 करोड़ ग्राहकों का आधार है, जिसके सहारे जियो को नये सेक्टर में अपनी जड़ें मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस समय गूगलपे सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली यूपीआई ऐप है। क्वार्ट्ज इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2019 में कुल यूपीआई लेन-देन में से 59.75 फीसदी गूगलपे पर हुई थी।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो लाई 100 रुपये से कम का एक और प्लान, जानें सब कुछ
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
