Jio Coin: रिलायंस जियो ने पॉलीगॉन लैब्स के साथ साझेदारी में क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रख दिया है। जियो कॉइन (JioCoin) लॉन्च होने के बाद इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। ये बिटकॉइन का भारतीय ऑप्शन भी माना जा रहा है. मुकेश अंबानी के कंपनी का यह कदम क्रिप्टो मार्केट में एक नई पहल ला सकता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर Jio Coin क्या है और ये आप कैसे फ्री में खरीद सकते हैं, तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

जियो कॉइन(Jio Coin) क्या है?
जियो कॉइन ब्लॉकचेन आधिरित रिवॉर्ड प्वाइंट टोकन सिस्टम है जिसमें क्रिप्टोकरेंसी टेकनॉलोजी का इस्तेमाल होता है। इससे यूजर्स मोबाइल रिचार्ज, रिलायंस स्टोर पर शॉपिंग, जियोमार्ट और रिलायंस गैस स्टेशनों पर फायदा ले सकते हैं। यूजर्स को JioCoin के जरिए कई फायदे भी मिल सकते हैं, जैसे रिवॉर्ड रिडीम करना, विशेष ऑफर्स का फायदा उठाना या रिलायंस के इकोसिस्टम में टोकन की ट्रेडिंग करना भी इसमें शामिल है।
कैसे खरीदें जियो कॉइन?
जियो कॉइन खरीदने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Jio Sphere ऐप को डाउनलोड करें।
इसके बाद ये ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर्स के लिए एपल एप स्टोर पर उपलब्ध है।
ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप लोगों को अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा, जैसे ही आप साइन-अप करेंगे। ये ऐप आपका नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगेगा।
इसके बाद फोन नंबर डालने पर आपको इसका ओटीपी आएगा, ओटीपी डालने के बाद आपका अकाउंट रजिस्टर हो जाएगा।
अकाउंट क्रिएट होने के बाद इंटरनेट सर्विंग के लिए Jio Sphere ब्राउजर का इस्तेमाल करें।
फिर इस ऐप के ब्राउजर का इस्तेमाल करने पर आपको धीरे-धीरे रिवॉर्ड्स के रूप में जियो क्वाइन मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद आपको फ्री के जियो कॉइन ऐप में मिलेंगे जोकि पॉलीगॉन में क्रेडिट हो जाएंगे।
कितने में मिलेगा जियो कॉइन?
जियो कॉइन की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जियो कॉइन की कीमत 43.30 रुपये के लगभग हो सकती है। वहीं समय के साथ इस कॉइन की कीमत बढ़ सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications