नई दिल्ली, मई 19। रिलायंस जियो ने एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत लोग अपने अपने पुराने 4जी फोन को एकदम नए जियो फोन नेक्स्ट से बदल सकते हैं। इसके लिए शर्त यह है कि आपका 4जी फोन चलू हालत में हो। रिलायंस जियो और गूगन ने मिलकर जियो फोन नेक्स्ट को 2021 में तैयार किया था। इस फोन की कीमत इस वक्त 6499 रुपये है। लेकिन इस फोन को एक्सचेंज में पाया जा सकता है। अगर आप अपने 4जी फीचर फोन या स्मार्टफोन को बदलना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। आइये जानते हैं पूरा ऑफर।
रिलांयस जियो का एक्सचेंज टू अपग्रेड ऑफर
रिलायंस जियो ने 'एक्सचेंज टू अपग्रेड' नाम से एक लिमिटेड पीरियड ऑफर 'एक्सचेंज टू अपग्रेड' जारी किया है। इस ऑफर के तहत लोग अपने पुराने 4जी चालू हालत वाले मोाबइल फोन को रिलायंस के नए फोन से बदल सकते हैं। इस ऑफर के तहत अपने पुराने फोन के साथ 4,499 रुपये देने होंगे और 6499 रुपये का नया फोन दे दिया जाएगा। अगर एक साथ पैसा देने में दिक्कत है, तो किस्तों की स्कीम भी जारी की गई है।
किस्तों पर भी मिलेगा जियो फोन नेक्स्ट
अगर किसी को लगता है कि वह किस्तों में पेमेंट करके जियो फोन नेक्स्ट ले सकता है तो उसके लिए भी ऑफर पेश किया गया है। इस विकल्प के तहत 1,999 रुपये देकर भी जियो फोन नेक्स्ट खरीदा जा सकता है। बाकी पैसा किस्तों में देना होगा। यह किस्त ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार 18 माह या 24 माह में पैसा दे सकता है। यह ईएमआई स्कीम 300 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इस स्कीम को लेने पर ग्राहकों को 501 रुपये का प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा।
जानिए जियो फोन नेक्स्ट है कैसा
जियो फोन नेक्स्ट को जियो और गूगल ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 5.45 एचडी स्क्रीन, 2जीबी रैम, 32जीबी रोम जिसको 128जीबी तक किया जा सकता है, के साथ मिल रहा है। इसमें एक 13एमपी प्राइमरी कैमरा, 8एमपी फ्रंट कैमरा के अलावा 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी दिया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
