नई दिल्ली, जून 12। रिलांयस जियो ने एक साथ 5 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्रीपेड रीचार्ज प्लान की खूबी यह है कि इसमें जो डेटा मिलेगा वह बिना डेली लिमिट के मिलेगा। यानी इन प्लान में जो डेटा मिलेगा, उसका इस्तेमाल ग्राहक अपनी मर्जी से कर सकेगा। अगर किसी दिन ज्यादा डेटा खर्च करना चाहे तो उसे छूट रहेगी। हर प्लान के साथ मिलने वाला डेटा तय रहेगा, लेकिन उसको खर्च करने की छूट की मर्जी के हिसाब से होगी। आइये जानते हैं क्या हैं यह जियो के 5 नए रीचार्ज प्लान।
15 दिन से लेकर 365 दिन तक की है वैलिडिटी
रिलायंस जियो ने जो बिना डेली लिमिट वाले 5 प्रीपेड रीचार्ज प्लन पेश किए हैं, उनकी वैलिडिटी अलग अलग है। इन प्लान्स की वैलेडिटी 15 दिन से शुरू होती है और कीमत 127 रुपये से शुरू होती है। सबसे सस्ता प्लान 127 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 15 दिन की है। इस प्लान में 12जीबी डेटा बिना डेली लिमिट के दिया जा रहा है। इसके अलावा 30 दिन, 60 दिन, 90 दिन और 365 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान भी जारी किए गए हैं।
इन सभी प्लान में बातचीत पूरी मुफ्त
जियो के नए इन 5 प्रीपेड प्लान में बातचीत पूरी तरह से मुफ्त रहेगी। इसके अलावा जियो इन्फोर्मेशन और यूटिलिटी ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज शामिल हैं।
ये हैं बाकी प्लान प्री पेड प्लान
जियो की वेबसाइट के अनुसार 247 रुपये कीमत वाले प्लान में बिना किसी डेली लिमिट के 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 25जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 447 रुपये वाले प्लान में 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ 50जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 597 रुपये में 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 75जीबी डेटा दिया जा रहा है। वहीं 2397 रुपये वाले प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 365जीबी डेटा मिलेगा। इन प्लान का डेटा ग्राहक चाहे तो एक ही दिन में खर्च कर ले या अपने प्लान की वैलिडिटी में कभी भी खर्च कर सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
