Reliance Jio's Jio Bharat V2 Mobile Phone: रिलायंस जियो ने 4जी मोबाइल फोन जियो भारत V2 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका दाम 999 रुपये रखा है। रिलायंस जियो देश की अकेली कंपनी है, जो 2जी या 3 जी नहीं बल्कि 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करती है। रिलायंस जियो का कहना है कि वह अपने इस मोबाइल फोन के सहारे 10 करोड़ से अधिक ग्राहक जोड़ने में सक्षम हो सकेगी।
कंपनी का दावा है कि इंटरनेट पर काम करने वाले जितने भी मोबाइल फोन बाजार में उपलब्ध हैं, उनमें जियो भारत V2 सबसे सस्ता है। वहीं 'जियो भारत V2' का मासिक प्लान भी सबसे सस्ता रखा गया है। ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रु चुकाने होंगे।

कंपनी का दावा है कि उसका 'जियो भारत V2' के लिए जारी मासिक प्लान बाजार में सबसे सस्ता है। कंपनी जियो भारत V2 के साथ 14 जीबी का 4जी डेटा भी देगी। यानी ग्राहकों को रोज आधा जीबी डाटा प्रति दिन मिलेगा।
इसके अलावा रिलायंस जियो ने जियो भारत V2 के लिए वार्षिक प्लान भी जारी किया है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहक को 1234 रुपये का वार्षिक प्लान भी खरीद सकते हैं।
2जी ग्राहकों के लिए पहले कंपनी 2018 में जियोफोन लेकर आई थी। आज जियोफोन के 13 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपीन को जियो भारत V2 मोबाइल फोन से भी ऐसी ही उम्मीद है। कंपनी ने 7 जुलाई 2023 से जियो भारत V2 के बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है।
इस मोबाइल फोन को पूरी तरह से भारत में बनाया गया है। इसका वजन 71 ग्राम है। इस जियो भारत V2 के माध्यम से 4जी सेवा का आनंद उठाया जा सकता है। इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल में 4.5 सेंमी. की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 mAh की बैटरी के अलावा 3.5 mm का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलती है।
जियो भारत V2 मोबाइल फोन लेने वाले जियो सिनेमा के सब्सक्रिप्शन के साथ जियो-सावन के 8 करोड़ गानों का एक्सेस भी पा सकेंगे। ग्राहक जियो-पे के जरिए यूपीआई पर लेनदेन भी कर सकेंगे। भारत की कोई भी प्रमुख भाषा बोलने वाला ग्राहक 'जियो भारत V2' में आपकी भाषा में काम कर सकेगा। यह मोबाइल 22 भारतीय भाषाओं में काम कर सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications