नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने लॉकडाउन में अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए एक और कदम उठाया है। कंपनी दिल्ली / एनसीआर क्षेत्र में अपने ग्राहकों को भरोसेमंद ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सर्विस देने के लिए लॉकडाउन अवधि के दौरान बढ़े हुए डेटा यूसेज से निपटने के लिए जियो फाइबर नेटवर्क क्षमता को बढ़ा रही है। इससे जियो के दिल्ली-एनसीआर ग्राहकों को और भी बेहतर फाइबर सर्विस मिलेगी। रिलायंस जियो ने हाल ही में कहा था कि वह इस अवधि के लिए बिना किसी सर्विस चार्ज के बेसिक जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी (10 एमबीपीएस) दे रही है। जियो मिनिमम रिफंडेबल जमा राशि के साथ होम गेटवे राउटर भी दे रही है।
जियो दे रही डबल डेटा
लॉकडाउन में घरों से काम करने वाले लोगों को सहूलियत देने के लिए जियो अपने 4जी ऐड-ऑन वाउचर्स में डबल-डेटा भी दे रही है। साथ ही इन वाउचर्स में नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट्स भी मिलेंगे। जियो द्वारा इन वाउचर्स में अपग्रेड के बाद 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये के 4जी डेटा वाउचर में क्रमशः 800 एमबी, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये वाउचर नॉन-जियो नंबरों पर वॉयस कॉल के साथ मिलेंगे। इन वाउचर्स में क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट मिलेंगे।
जियो की खास पहल
इसके अलावा जियो ने Microsoft Teams के साथ भागीदारी की है, जिसके जरिए लोगों, छात्रों, शैक्षिक और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों को अपनी प्रोफेश्नल लाइफ को जारी रखने में मदद मिलेगी और वो भी कोरोनवायरस के बीच सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए।
जियो फाइबर का शानदार प्लान
जियो फाइबर ने फ्री बेसिक ब्रॉडबैंड ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 100 जीबी की एफयूपी (फेयर यूसेज प्राइस) के साथ 10 एमबीपीएस की डेटा स्पीड दे रही। साथ ही 100 एमबीपीएस समाप्त होने के बाद भी आपको 1 एमबीपीएस की स्पीड की रफ्तार से डेटा मिलता रहेगा। ये ऑफर सिर्फ कंपनी के नए ग्राहकों के लिए है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है और ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ-साथ इंस्टॉलेशन चार्ज भी देना होगा। जियो ने अपने ग्राहकों की पसंद और सुविधा के अनुसार डेटा स्पीड अपग्रेड करने का विकल्प भी देने का ऐलान किया था। कंपनी 10 एमबीपीएस से अधिक की स्पीड भी देगी।
बीएसएनएल का बेस्ट ऑफर
बीएसएनएल ने अपने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की उपलब्धता को 29 जून 2020 तक के लिए बढ़ा दिया है। कंपनी का यह प्लान 499 रुपये का है। बीएसएनएल ने इस खास प्लान को इस साल फरवरी में ही पेश किया था। बीएसएनएल का यह प्लान अंडमान और निकोबार को छोड़ कर बाकी सभी सर्किलों में उपलब्ध है। बीएसएनएल द्वारा इस प्लान की वैलिडिटी बढ़ाए जाने के बाद ग्राहक अब 29 जून 2020 तक डेटा सर्विस का बेनफिट ले सकते हैं। इस प्लान में 20 एमबीपीएस की स्पीड पर 100 जीबी मासिक डेटा फेयर यूसेज प्राइस (एफयूपी) लिमिट तक मिलता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications