टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी के पास कई धांसू प्रीपेड प्लान हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी के पास कई धांसू प्रीपेड प्लान हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं। कंपनी ने कम कीमत से लेकर अधिक कीमत वाले कई प्लान बाजार में उतारे हैं जो कि डाटा व अन्य बेनिफिट्स से लैस हैं। Jio-Vi-Airtel : 1 साल तक की वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग और डेटा, जानें कौन आपकी पॉकेट पर सबसे सस्ता

जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी अधिक डाटा वाले वर्क फ्रॉम होम प्लान भी लॉन्च किए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे प्रीपेड प्लान भी मौजूद हैं जिनमें यूजर्स बोनस डाटा का लाभ उठा सकते हैं। बोनस डेटा, डेली फेयर यूसेज पॉलिसी (एफयूपी) लिमिट से ज्यादा मिलता है। बता दें कि इन प्लान्स में कई और फायदे भी मिलते हैं।
401 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में 6जीबी बोनस डाटा
इस प्लान में यूजर्स को डेली 3जीबी डाटा प्राप्त होता है। लेकिन इसके अलावा कंपनी 6जीबी बोनस डाटा की ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं प्लान के साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स ऑफर किए जा रहे हैं। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान के साथ यूजर्स को डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। साथ ही डिज़नी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
777 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 5जीबी बोनस डाटा
रिलायंस जियो के 777 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1.5जीबी डेली डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है और इस दौरान यूजर्स को 5जीबी बोनस डाटा भी प्राप्त हो रहा है। यानि वैलिडिटी के दौरान यूजर्स कुल 131जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा डेली 100 एसएमएस और जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मिनट्स दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा डिज़नी + हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा।
2,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में 10जीबी एक्स्ट्रा डाटा
बता करें अगर जियो के महंगे प्लान की तो यूजर्स 2,599 रुपये वाले इस प्लान में अनलिमिटेड डाटा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लान के डेली 2जीबी डाटा और 10जीबी एक्स्ट्रा डाटा दिया जा रहा है। यानि 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में यूजर्स कुल 740जीबी डाटा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही इसमें भी डिज़नी + हॉटस्टार का फ्री एक्सेस प्राप्त होगा।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 444 रुपये वाले बेस्ट अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Mbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी इस रिचार्ज पैक में मुफ्त ऑफर किया जाता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
