नयी दिल्ली। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के नये साल को स्पेशल बनाने के लिए एक नये प्लान की घोषणा की है। जियो अपना एक नया '2020 हैप्पी न्यू ईयर' प्लान लेकर आयी है। जियो का नया हैप्पी न्यू ईयर प्लान स्मार्टफोन मोबाइल उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ जियो फोन चलाने वालों के लिए भी है। इस प्लान में इन दोनों के तरह के फोन इस्तेमाल करने वालों को अनलिमिटेड बेनेफिट मिलेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप जियो के इस प्लान को आज से रिचार्ज करवा सकते हैं। 2020 हैप्पी न्यू ईयर 365 दिन वाला प्लान है, जिसमें आपको 2020 रुपये का ही रिचार्ज करवाना होगा। गौरतलब है कि हाल ही में अपने प्रीपैड प्लान महंगे करने के बाद वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने भी अपने नये एक साल वाले प्लान महंगे पेश किये थे। हम इन प्लानों की तुलना करेंगे। तो आइये जानते हैं कि किस का प्लान कितना सस्ता है।
नया 2020 हैप्पी न्यू ईयर प्लान
जियो के 365 दिन की वैलिडिटी वाले 2020 हैप्पी न्यू ईयर प्लान में 2020 रुपये का रिचार्ज करवाने पर आपको एक साल के लिए अनलिमिटेड सेवाएँ मिलेंगी। प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएमस मिलेंगे। आपको सभी जियो ऐप्स का मुफ्त इस्तेमाल भी करने का मौका मिलेगा। ये बेनेफिट हैं स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के। बात जियो फोन इस्तेमाल करने वालों की करें तो उन्हें 2020 रुपये के नये प्लान में एक जियो फोन मिलेगा। बेनेफिट पर नजर डालें तो आपको अनलिमिडेट वॉयस कॉल, रोजाना आधा जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। जियो फोन ग्राहकों को भी जियो की सारी ऐप्स की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
एयरटेल का प्लान है 2398 रुपये
एयरटेल का एक वर्षीय प्लान 2398 रुपये का है। एयरटेल के इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डेटा रोज मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। इसमें प्लान में आपको Wynk Music और Airtel Xstream Premium का एक्सेस मिलता है। यानी अगर इसकी जियो के नये प्लान से तुलना करें तो इसमें 378 रुपये अधिक देने पड़ेंगे। जबकि डेटा और एसएमएस बेनेफिट दोनो प्लानों में एक जैसे हैं।
वोडाफोन आइडिया का प्लान 2399 रुपये का
वहीं वोडाफोन आइडिया का एक साल वाला प्लान 2399 रुपये का है, जो मूल्य के मामले में एयरटेल के प्लान के लगभग बराबर है। वोडाफोन आइडिया के प्लान में भी आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। यानी रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान के मुकाबले आपको वोडाफोन आइडिया का प्लान 379 रुपये महंगा पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : आया हैप्पी न्यू ईयर प्लान, जानिये क्या-क्या मिलेगा
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications