नयी दिल्ली। दिसंबर तिमाही के मुकाबले रिलायंस जियो के मार्च तिमाही मुनाफे में 72 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी हुई है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने जनवरी-मार्च तिमाही में 2331 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बता दें कि 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले जियो के मुनाफे में और भी अधिक 177.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14,385 करोड़ रुपये की रही, जिसमें दिसंबर तिमाही के मुकाबले 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 26.6 फीसदी बढ़ी है।

एआरपीयू में भी हुआ इजाफा
बता दें कि रिलायंस जियो के एआरपीयू (प्रति ग्राहक औसत आमदनी) भी बढ़ा। दिसंबर तिमाही में 128 रु क मुकाबले ये बढ़ कर 130.6 रुपये हो गया। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने अन्य नेटवर्कों के लिए कॉलिंग पर चार्ज लगाना शुरू कर दिया था, जिससे इसका एआरपीयू सुधरा है। गौरतलब है कि एआरपीयू टेलीकॉम कंपनियों के लिए बहुत अहम होता है। टेलीकॉम कंपनियां हमेशा इसे बढ़ाने पर जोर देती हैं। एआरपीयू में सुधार जियो के लिए सकारात्मक संकेत है।
डेटा खपत और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी
रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। साथ ही इसके नेटवर्क ग्राहकों द्वारा डेटा खपत भी बढ़ी है। दिसंबर तिमाही में 11.1 जीबी से प्रति माह से जियो के प्रति ग्राहक की डेटा खपत मार्च तिमाही में बढ़ कर 11.3 जीबी रही। वहीं तिमाही में हर महीने प्रति ग्राहक 771 मिनट की औसत वॉयस कॉलिंग की खपत रही।
इसके अलावा 31 मार्च 2020 तक कंपनी के ग्राहकों की संख्या 38.75 करोड़ हो गयी। यानी जनवरी-मार्च में कंपनी ने नए 1.75 करोड़ ग्राहक जोड़े। हालांकि जानकारों ने कंपनी से नए 2 करोड़ ग्राहक जुड़ने का अनुमान लगाया था।
मुकेश अंबानी ने जताई खुशी
मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ने कहा कि 'हमें खुशी है कि हमने इस कठिन समय में अपने ग्राहकों के लिए कनेक्टिविटी और संचालन को आसान बना दिया है। हर जियो कर्मचारी को कस्टमर फर्स्ट सोचने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है और इसके परिणामस्वरूप ग्राहकों की प्रतिक्रिया बढ़ गई है। हम अब लगभग 40 करोड़ भारतीयों की सेवा कर रहे हैं।' रिलायंस जियो ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर 62.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1350 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
