Reliance Jio : शुकवार को रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,518 करोड़ रूपये की तेजी दर्ज की। जबकि रिलायंस जियो का राजस्व 20.2 प्रतिशत वार्षिक बढ़ा हैं और यह राजस्व बढ़कर 22,521 करोड़ रूपये हो गया हैं।

ऑपरेटिंग मार्जिन 26.2 प्रतिशत से बढ़ कर 26.3 प्रतिशत हो गया हैं
रिलायंस जियो का जो ऑपरेटिंग मार्जिन जो हैं। वो वित्तीय वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में 26.2 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ कर 26.3 प्रतिशत हो गया हैं। इसकी तरह सितंबर महीने में शुद्ध लाभ मार्जिन हैं उसमें मामूली सुधार हुआ हैं। यह पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 16.9 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया हैं। तिमाही के दौरान टेल्को का बेसिक ईपीएस एक वर्ष पहले की अवधि में 0.78 रुपये था जो अब बढ़कर 1.01 रुपये हो गया। डेट-इक्विटी अनुपात बढ़कर 0.18 हो गया। रिलायंस जियो का ईबीआईटीडीए मार्जिन क्रमिक आधार पर 90 आधार अंक बड़ा हैं जो बढ़कर 51 प्रतिशत हो गया हैं। यह वित्तीय वर्ष 2023 की जो पहली तिमाही थी उसमें कंपनी का मार्जिन 50.1 प्रतिशत रही थी।
जियो
रिलायंस जियो का यह प्रदर्शन बेहद बड़ी संख्या में ग्राहकों का कंपनी के साथ जुड़ने और प्रति ग्राहक कंपनी की औसत आय बढ़ने के कारण देखने को मिली हैं। आय के प्रतिशत के रूप में ऑपरेटिंग खर्च पिछले साल समान तिमाही और जून तिमाही यानी पिछली तिमाही की तुलना करें तो समान रहा। इसका नतीजा इस दौरान ऑपरेटिंग मार्जिन 26.3 प्रतिशत पर स्थिर बना रहा।
रिलायंस जियो ने इस महीने के शुरुआत ने ऐलान किया था कि वह 5जी सेवा का को बीटा ट्रायल हैं। उसको मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी के चार शहरों में 5 अक्टूबर से शुरू करेंगी। यह ट्रायल जो ट्रायल हैं। कुछ चुनिंदा कस्टमर्स के साथ शुरू किया जाएगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का लाभ स्थिर रहा
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी अपना सितंबर महीने में समाप्त तिमाही के लिए 13,656 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले यह जो लाभ हैं वो 13,680 करोड़ था। इस तिमाही में खुदरा परिचालन और दूरसंचार, तेल-से-रसायन का बेहतर प्रदर्शन से पेट्रोकेमिकल प्रमुख का राजस्व 33.7 प्रतिशत बढ़ाकर ये 2.32 लाख करोड़ रूपये हो गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
