नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए वित्तीय नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही के मुकाबले रिलायंस जियो के जून तिमाही मुनाफे में 8.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम सब्सिडरी कंपनी रिलायंस जियो ने अप्रैल-जून तिमाही में 2520 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। बता दें कि 2019 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले जियो के मुनाफे में और भी अधिक 182.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में इसे 891 करोड़ रु और इसी साल जनवरी-मार्च में 2331 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था।
ऑपरेटिंग इनकम भी बढ़ी
जियो की ऑपरेटिंग इनकम 16557 करोड़ रुपये की रही, जिसमें पिछले साल समान तिमाही 33.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। मार्च तिमाही में इसकी ऑपरेटिंग इनकम 14,385 करोड़ की रही थी। 30 जून तक इसके ग्राहकों की संख्या 39.83 करोड़ पर पहुंच गई। तिमाही में कंपनी ने कोरोना संकट के बावजूद 99 लाख ग्राहक जोड़े। इसके डेटा ट्रेफिक में 30.2 फीसदी और वॉयस ट्रेफिक में 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि जियो के बेहतर प्रदर्शन से रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे भी बेहतर रहे। घर से काम करने से डेटा की खपत में वृद्धि हुई, जिसका फायदा जियो को भी हुआ।
एआऱपीयू में हुआ सुधार
प्रति उपयोगकर्ता औसत आमदनी (एआरपीयू) 7.5% बढ़ कर 140.3 रुपये हो गयी। यह अनुमानित 3.5 प्रतिशत की वृद्धि से बहुत अधिक रही। बता दें कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए एआऱपीयू बहुत अहम होती है। आपको बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही के लिए एयरटेल की एआरपीयू बढ़ कर 157 रु हो गई, जो पिछली तिमाही 154 रु और पिछले साल की इसी तिमाही में 129 रु रही थी।
पिछली तिमाही में प्रदर्शन
दिसंबर तिमाही के मुकाबले रिलायंस जियो के मार्च तिमाही मुनाफे में 72 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। रिलायंस जियो ने जनवरी-मार्च तिमाही में 2331 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। वहीं 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले जियो के मुनाफे में और भी अधिक 177.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 14,385 करोड़ रुपये की रही, जिसमें दिसंबर तिमाही के मुकाबले 6.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम 26.6 फीसदी बढ़ी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
