नई दिल्ली, जुलाई 22। जियो प्लेटफॉर्म्स की सहायक कंपनी रिलायंस इन्फोकॉम ने 2022-23 के जून तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ में रिकार्ड 23.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछली साल जून तिमाही में कंपनी ने 3501 करोड़ का मुनाफा कमाया था। इन्फोकॉम ने इसी साल के जनवरी-मार्च तिमाही में 4,173 करोड़ का लाभ कमाया था। जनवरी- मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी ने जून तिमाही में 3.9 प्रतिशत अधिक मुनाफा कमाया है। जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई है।

21,873 करोड़ रुपये का रहा राजस्व
तिमाही रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का राजस्व 21,873 करोड़ रुपये का रहा है। एक साल पहले जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 17,994 करोड़ रुपये था। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष के राजस्व में 21.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तिमाही के रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का राजस्व बढ़ा है क्योंकि जियों के प्रति उपयोगकर्ता के औसत राजस्व में बढ़ोत्तरी हुई है, इसके साथ-साथ जीयो के ग्राहको में भी इस तिमाही में मामूली इजाफा हुआ है।
5जी के टेंडर पर है निवेशकों की नजर
निवेशक 5G नीलामी में कंपनी की बोली लगाने की रणनीति पर करीब से नज़र रख रहे है। इस तिमाही जियो के ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जियों ने पहले ही 5जी का टेंडर लेने के लिए सरकार के पास 14000 करोड़ की राशि जमा करा दी है। यह राशि एयरटेल के जमा फंड से 2.5 गुना है। ईटी नाउ के एक सर्वेक्षण में प्रॉफिट का अनुमान 4,460 करोड़ रुपये और राजस्व 21,808 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
