नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। रिलायंस जियो अब अपने टॉकटाइम प्लान्स के साथ कॉम्प्लिमेंट्री डेटा बेनेफिट नहीं देगी। इसी तरह जियो के 4जी डेटा वाउचर पर अब ग्राहको को वॉयस कॉलिंग बेनेफिट नहीं मिलेगा। 2020 की शुरुआत में जियो ने अपने टॉकटाइम प्लान्स के साथ 100 जीबी डेटा तक मुफ्त डेटा देना शुरू किया था, जबकि 4जी डेटा वाउचर के साथ कंपनी जियो से नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट तक दे रही थी। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी रिलायंस जियो ने ऑफ-नेट कॉल पर ग्राहकों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री बेनेफिट के रूप में डेटा वाउचर पेश किए थे।
किस प्लान में कितना डेटा
रिलायंस जियो के जो टॉकटाइम प्लान्स मौजूद हैं उनमें 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1,000 रुपये शामिल हैं। इनमें ग्राहकों को 100 जीबी तक का कॉम्प्लिमेंट्री डेटा दिया जाता है। लेकिन अब इनमें सिर्फ टॉकटाइम ही मिलेगा। जियो के 1,000 रुपये के टॉप-अप प्लान में अब केवल 844.46 रु का टॉक टाइम बेनेफिट ही मिलेगा। जहां तक डेटा बेनेफिट का सवाल है तो 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1,000 रुपये वाले प्लान में क्रमश: 1 जीबी, 2 जीबी, 5 जीबी, 10 जीबी, 50 जीबी और 100 जीबी डेटा मिलता था।
क्यों लिया गया ये फैसला
असल में जियो ने 1 जनवरी से ऑफ-नेट कॉल पर चार्ज लेना खत्म कर दिया है। यानी अब जियो से सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की जा सकेगी। इससे ग्राहकों को जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा। टॉकटाइम प्लान अब उन ही ग्राहकों के लिए रहेंगे जो अनलिमिटेड प्लान नहीं लेना चाहते।
जियो ले रही थी चार्ज
जब जियो ने सभी प्रीपेड प्लान पर ऑफ-नेट कॉल्स को लिमिटेड कर दिया था और टॉक टाइम प्लान के जरिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज लेना करना शुरू किया था तो इसने यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री डेटा बेनेफिट देना भी शुरू कर दिया था। उदाहरण के लिए जियो उपयोगकर्ताओं को ऑफ-नेट कॉल पर खर्च किए गए प्रत्येक 10 रुपये में 1 जीबी डेटा मिलता था।
नहीं मिलेगी इन प्लान्स में फ्री कॉलिंग
जिस तरह जियो ने टॉकटाइम प्लान्स में फ्री डेटा खत्म कर दिया है, उसी तरह डेटा वाउचर में फ्री डेटा भी खत्म कर दिया है। कंपनी ने 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये के अपने 4जी डेटा वाउचर में बदलाव किया है। जियो के 11 रुपये वाले 4जी डेटा वाउचर में जियो से नॉन-जियो वॉयस कॉल के लिए 75 मिनट मिलते थे। 101 रुपये के डेटा वाउचर में जियो से नॉन-जियो कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट मिल रहे थे। मगर अब इन 4डी डेटा वाउचर के डेटा बेनेफिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मगर नॉन-जियो कॉलिंग बेनेफिट को हटा दिया गया। ये अब केवल डेटा वाउचर रह गए हैं जिनमें कोई भी वॉयस कॉलिंग मिनट नहीं मिलेगा।
फ्री कॉलिंग बेनेफिट
जियो के अलावा बाकी कंपनियां पहले से ही ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए कोई चार्ज नहीं ले रही थी। जियो अकेली टेलीकॉम कंपनी थी जो अब तक ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए चार्ज ले रही थी। मगर ट्राई द्वारा आईयूसी खत्म किए जाने से जियो को फ्री कॉलिंग शुरू करने का मौका मिल गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
