नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 का कहर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सरकार के प्रयास पूरे नहीं पड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी आरआईएल ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी तरह की मदद का हाथ अन्य कारोबारियों ने भी बढ़ाया है। इसमें आनंद महिंद्रा वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा जैसे लोग शामिल हैं। वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे बड़ी मदद की पेशकश की है।
-आइये जानते हैं रिलायंस क्या मदद कर रही है।
रिलायंस बनाएगी मास्क और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण
कोरोना वायरस के देश लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते बाजार में मास्क और सेनिटाइजर की जबरदस्त तरीके से कालाबाजारी हो रही है। मास्क की कमी को देखते हुए रिलायंस की तरफ से कहा गया है कि वो मास्क बनाने के लिए प्रोडक्शन बढ़ा रहा है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि रोजाना करीब 1 लाख फेस मास्क बनाए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि, कोरोना वायरस से लड़ाई में कई लोग अपना योगदान दे रहे हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा के लिए मास्क जैसी सुरक्षा वाली चीजों की जरूरत है,इसीलिए कंपनी की तरफ से प्रोडक्शन को बढ़ाने जा रही है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सूट और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भी बना रही
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सोमवार को कहा कि वह प्रति दिन 1 लाख फेस मास्क और देश के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए सूट और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण तैयार करने की क्षमता बढ़ा रही है, ताकि उन्हें कोरोनो वायरस चुनौती से लड़ने के लिए मदद मिल सके। उसकी कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी इकाई (सीएसआर) द्वारा संचालित अस्पताल ने अपने एक अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों के लिये 100 बेड वाली एक इकाई स्थापित की है। इनमें वेंटिलेटर, डायलेसिस मशीन, पेशेंट मॉनिटिरिंग मशीन से लेकर बायो मेडिकल उपकरण तक मौजूद हैं।
कर्मचारियों को देगी पूरा वेतन
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि अगर कोरोना संकट के कारण उसका काम रुकता है तो भी वह स्थायी और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पूरा वेतन देगी। कंपनी कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को मुफ्त में ईंधन उपलब्ध कराएगी। वहीं रिलायंस फाउंडेशन उन लोगों को मुफ्त में खाना उपलब्ध कराएगी, जिनकी इस महामारी के कारण आजीविका प्रभावित हुई है।
आइसोलेशन सुविधा का निर्माण किया
रिलायंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, कंपनी ने महाराष्ट्र के लोनीवाला में आइसोलेशन सुविधा का निर्माण किया है और इसे अधिकारियों को सौंप दिया गया है। रिलायंस लाइफ साइंसेज प्रभावी परीक्षण के लिए अतिरिक्त टेस्ट किट और सामग्रियों का आयात कर रही है। बयान में कहा गया है, "हमारे डॉक्टर और शोधकर्ता इस घातक वायरस का इलाज खोजने का काम कर रहे हैं। आरआईएल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का फंड भी दिया है।
ऐसा है रिलायंस का अस्पताल
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश का पहला कोविड-19 मरीजों के लिए हॉस्पिटल तैयार किया है। रिलायंस ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। रिलायंस ने कहा है कि रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर कोविड-19 के मरीजों के लिए विशेष तौर पर 100 बेड का हॉस्पिटल तैयार किया है। रिलायंस ने कहा है कि कोविड-19 को लेकर भारत का यह पहला डेडिकेटेड अस्पताल है, जिसकी पूरी फंडिंग रिलायंस फाउंडेशन करेगा। इन सभी बेड पर जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, वेंटीलेटर्स, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और मॉनिटरिंग मशीन जैसे सभी बायोमेडिकल्प इक्विपमेंट लगाया गया है।
अन्य कारोबारियों ने यह की है मदद
महिन्द्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने अपना पूरा वेतन और अन्य मदद की घोषणा की है। वहीं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की तो उन्होंने कोरोना वायरस को रोकने के लिए 100 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है। इसी तरह पेटीएम के संस्थापक विजय शर्मा ने कोरोना वायरस की दवा बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये देने की बात कही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications