
Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वेंकटचारी श्रीकांत को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। श्रीकांत 1 जून से कंपनी में सीएफओ का पद संभालेंगे। श्रीकांत रिलायंस में आलोक अग्रवाल की जगह लेंगे। 65 वर्षीय आलोक अग्रवाल मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस के साथ 30 साल पूरे कर चुके हैं। वहीं श्रीकांत पिछले 14 वर्षों से रिलायंस के साथ जुड़े हुए हैं। फिलहाल वे सीएफओ पद की जिम्मेदारियां अग्रवाल के साथ शेयर कर रहे हैं।
आलोक संभालेंगे नयी जिम्मेदारी
आलोक अग्रवाल, जो इस समय कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं, रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में एक नई भूमिका संभालेंगे। आलोक 30 साल के कार्यकाल के बाद 1 जून, 2023 से स्ट्रेटेजिक इश्यूज पर उनकी सहायता करेंगे।

2005 से हैं सीएफओ
कंपनी ने कहा है कि आलोक अग्रवाल एक कुशल फाइनेंस प्रोफेश्नल हैं। उन्हें 2005 में कंपनी के सीएफओ के पद पर नियुक्त किया गया था। बोर्ड ने कंपनी की ट्रांसफॉर्मेटिव यात्रा में उनके योगदान के लिए आलोक अग्रवाल की सराहना की। वहीं श्रीकांत फॉरेक्स ट्रेडिंग और डेरिवेशन में दो दशकों तक सिटी ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। श्रीकांत ने रिलायंस में अग्रवाल की विरासत को आगे बढ़ाने और भविष्य में ग्रोथ के नये अध्याय लिखने में मदद करने की अपनी क्षमता साबित की है।
रिलायंस के वित्तीय नतीजे
बता दें कि रिलायंस ने 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 15,792 करोड़ रु का शुद्ध लाभ कमाया था। यह एक साल पहले की इसी तिमाही में रिपोर्ट किए गए 18,549 करोड़ रु से 14.8 फीसदी कम रहा था। उस तिमाही में तेल-खुदरा-दूरसंचार ग्रुप की इनकम 15 फीसदी बढ़ कर 2.20 लाख करोड़ रु हो गई थी, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 1.91 लाख करोड़ रु रही थी।

रिलायंस का शेयर
रिलायंस का शेयर इस समय अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर के काफी करीब है। इसका शेयर कल 1.96 फीसदी की कमजोरी के साथ 2203.50 रु पर बंद हुआ था, जबिक इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 2180 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 14.50 लाख करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,855.00 रु रहा है।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications