Reliance Industries Dividend Record Date: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) अपनी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित करेगी. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए फाइनल डिविडेंड के लिए 14 अगस्त को रिकॉर्ड डेट भी तय की है. बता दें कि डिविडेंड की पेमेंट कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन से एक सप्ताह के भीतर इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से किया जाएगा।

25 अप्रैल को कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 25 के लिए 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की थी। इसकी घोषणा कंपनी की मार्च तिमाही की आय के साथ की गई थी।
आरआईएल ने एक्सचेंजों को दी गई सूचना में कहा कि कंपनी वार्षिक आम बैठक के एक सप्ताह के भीतर लाभांश का पेमेंट करेगी।
वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 55 प्रतिशत का फाइनल डिविडेंड भुगतान करने की सिफारिश की थी।
यह 5.50 रुपये के भुगतान के बराबर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तब एक फाइलिंग में कहा था कि 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 5.50 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की गई है। बोनस इश्यू के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह पहला डिविडेंड है, जो अक्टूबर 2024 में 1:1 के रेशियो में प्रभावी हुआ था।
RIL डिविडेंड 2025 रिकॉर्ड डेट
31 जुलाई को फाइलिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड डेट की घोषणा की, जिन्हें वित्त वर्ष 2025 के लिए 5.50 रुपये का अंतिम डिविडेंड दिया जाएगा। फाइलिंग के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 14 अगस्त (गुरुवार) को लाभांश रिकॉर्ड डेट तय की है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लाभांश प्राप्त करने के पात्र सदस्यों के निर्धारण के उद्देश्य से गुरुवार, 14 अगस्त, 2025 को रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि यदि वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में घोषणा की जाती है, तो 5.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा।
RIL AGM 2025 की डेट
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि उसकी 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को आयोजित की जाएगी।
कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम के एक सप्ताह के भीतर डिविडेंड का भुगतान करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications