नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को 200 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली रिलायंस पहली भारतीय कंपनी बन गई। हाल ही में सिल्वर लेक ने इसकी रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रु का निवेश किया, जिसके सहारे आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई सेंसेक्स पर अपने आज तक के सबसे ऊंचे भाव तक चढ़ा। रिलायंस की मार्केट कैप 200.68 अरब डॉलर के करीब है, जो इस लिहाज से इसकी सबसे करीब यानी नंबर 2 कंपनी टीसीएस से लगभग दोगुनी है।
कितना चढ़ा शेयर
आज रिलायंस का शेयर 7 फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ा। 2161.25 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज सुबह बढ़त के साथ 2185.00 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 2343.90 रु तक चढ़ा। आखिर में ये 153.40 रु या 7.10 फीसदी की मजबूती के साथ 2314.65 रु है। इस भाव पर रु में कंपनी की मार्केट कैपिटल 14,67,350.26 करोड़ रु है, जबकि टीसीएस की मार्केट कैप इस समय 8,74,906.02 करोड़ रु है। कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को रिलायंस का शेयर 867.82 रु तक गिर गया था, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है।
कैसे चढ़ा शेयर
आज रिलायंस के शेयर में इतनी अधिक तेजी के पीछे असल कारण रिलायंस रिटेल में कई फर्म्स द्वारा निवेश की संभावना है। सिल्वर लेक पहले ही 7,500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा कर चुकी हैं। अब ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सऊदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (पीआईएफ), अबू धाबी स्थित मुबाडाला इंवेस्टमेंट कंपनी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), एल कैटरटन और केकेआर भी इसमें दांव लगा सकती हैं। इसी तरह कई कंपनियों (इनमें से भी कुछ ने) रिलायंस की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में धुआंधार निवेश किया था। ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस अपने रिटेल वेंचर में 15 फीसदी हिस्सा बेच कर 60 से 63 हजार करोड़ रु जुटाने की योजना बना रही है।
अमेजन के साथ डील की संभावना
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अमेजन को रिलायंस रिटेल में 20 अरब डॉलर मूल्य की हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है। रिलायंस रिटेल व्यापार में 40 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अमेज़न को बेचने को तैयार है। चार साल से भी कम समय में जियो को देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनाने के बाद मुकेश अंबानी ने अपना ध्यान रिटेल सेक्टर की तरफ मोड़ दिया है। रिलायंस रिटेल के 12,000 के करीब स्टोर हैं। ये उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला बेचती है। इसने पिछले महीने फ्यूचर ग्रुप की रिटेल इकाई का भी अधिग्रहण किया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
