Reliance Industries Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज सितंबर तिमाही में 17 हजार 394 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ हैं। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 13 हजार 656 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 27 फीसदी अधिक हैं।
सिंतबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू बढ़कर 2 लाख 34 हजार करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2 हजार 35 लाख करोड़ रुपये रहा था।

सितंबर तिमाही के नतीजों के पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तरफ से कहा गया है कि सभी बिजनेस सेगमेंट के मजबूत ऑपरेशनल और वित्तीय कॉन्ट्रीब्यूशन के चलते रिलायंस एक के बाद एक तिमाही में काफी बेहतर ग्रोथ दिखाने में सफल रहा है।
अगर हम रिलायंस रिटेल के वित्तीय नतीजों को देखें तो ग्रॉस रेवेन्यू 18.8 फीसदी का उछाल आया है और यह 77 हजार 148 करोड़ रु रहा है। फूड और ग्रॉसरी सेगमेंट ने 33 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज की गई है। इस तिमाही में रिलायंस रिटेल को 2790 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक है।
आज रिलायंस इंड्रस्ट्रीज का शेयर बीएसई पर 1.75 फीसदी की तेजी साथ 2265.25 रु के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 सप्ताह उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका उच्चतर स्तर 2,635.17 और निचला स्तर 2,012.14 हैं।
रिलायंस जियो को हुआ 5,058 करोड़ रु का मुनाफा
इसके अलावा समूह की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं रिलायंस जियो ने दूसरी तिमाही में 5 हजार 58 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी को एक वर्ष पहले समान तिमाही में 4 हजार 518 करोड़ रु का नेट प्रॉफिट हुआ था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
