रिलायंस इंस्ट्रीज ने चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड शुद्ध लाभ दर्ज किया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का नेट प्रॉफिट दिसंबर की तीसरी तिमाही में 11,640 करोड़
नई दिल्ली: रिलायंस इंस्ट्रीज ने चालू कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में रिकॉर्ड शुद्ध लाभ दर्ज किया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का नेट प्रॉफिट दिसंबर की तीसरी तिमाही में 11,640 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल दिसंबर तिमाही में यह नेट प्रॉफिट 10,251 करोड़ रुपये था। बीते साल की तिमाही की तुलना में आरआईएल के प्रॉफिट में 13.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सितंबर तिमाही में कंपनी को 11262 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, तीसरी तिमाही के दौरान आरआईएल का ग्रॉस रिफाइन मार्जिन 9.2 डॉलर प्रति बैरल रहा है, जो दूसरी तिमाही में 9.4 डॉलर प्रति बैरल था।

रेवेन्यू 2.5 फीसदी बढ़कर 168,858 करोड़ रुपये
वहीं दिसंबर तिमाही में आरआईएल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.4 फीसदी घटकर और तिमाही आधार पर 2.5 फीसदी बढ़कर 168,858 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 171,300 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, पिछली तिमाही में 164,769 करोड़ रुपये था।
दिसंबर तिमाही में जीआरएम भी उम्मीद के अनुसार ही रहा है। इस दौरान आरआईएल का जीआरएम 9.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 8.8 डॉलर प्रति बैरल रहा था, वहीं पिछली तिमाही में जीआरएम 9.4 डॉलर प्रति बैरल था।
आरआईएल की रिफाइनिंग आय बढ़ी
तीसरी तिमाही में आरआईएल का रिफाइनिंग और मार्केटिंग आय सालाना आधार पर 47.3 फीसदी बढ़कर 1.11 लाख करोउ़ रही है। जबकि इस सेग्मेंट में EBIT सालाना आधार पर 18 फीसदी कम होकर 5055 करोड़ रहा है।
आरआईएल का पीबीडीआईटी तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.6 फीसदी और तिमाही आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 26,088 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 23,801 करोड़ और पिछली तिमाही में 25,820 करोड़ रुपये था। वहीं, सालाना आधार पर प्रॉफिट बिफोर टैक्स 3.6 फीसदी बढ़कर 14,962 करोड़ ($ 2.1 billion) रुपये रहा है। कैश प्रॉफिट 10.7% बढ़कर 18,511 करोड़ ($ 2.6 billion) रहा है।
ईबीआईटीडीए 43.5 फीसदी बढ़कर 5833 करोड़ रुपये
डिजिटल बिजनेस तिमाही ईबीआईटीडीए 43.5 फीसदी बढ़कर 5833 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछली तिमाही में पहली बार 5000 करोड़ के पार गया था। वहीं, रिटेल बिजनेस तिमाही ईबीआईटीडीए 62.3 फीसदी बढ़कर 2727 करोड़ रुपये रहा जो पिछली तिमाही में 2322 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications