Reliance Industries : 91,238 करोड़ रु की इनकम पर 13,248 करोड़ रु का मुनाफा

नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिलायंस, जिसके चेयरमैन एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, को अप्रैल-जून के दौरान 13,248 करोड़ रु का मुनाफा हुआ। इसकी तुलना में कंपनी को जनवरी-मार्च में 6348 करोड़ रु और पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में 10104 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। रिलायंस ने तेल कारोबार, डिजिटल सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता और अपनी रिटेल इकाई की शानदार ग्रोथ के सहारे बेहतर नतीजे पेश किए हैं। पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले रिलायंस के मुनाफे में 31.11 फीसदी और जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले करीब 109 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

बता दें कि रिलायंस ने मार्केट के जानकारों के अनुमानों से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। एक अनुमान में रिलायंस के लिए 9,993.2 करोड़ रु के मुनाफे की बात कही गई थी। वहीं रिलायंस के मुनाफे में गिरावट की भी बात कही गई थी। मगर तेल, डिजिटल और रिटेल बिजनेस के दम पर कंपनी ने इन अनुमानों को पछाड़ दिया। हालांकि इसकी इनकम में भारी गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की इनकम 88,253 करोड़ रु रही, जो जनवरी-मार्च के दौरान 139,535 करोड़ रु और पिछले साल समान तिमाही में 162,353 करोड़ रु की रही थी।

कोरोना को भी छोड़ा पीछे

कोरोना को भी छोड़ा पीछे

रिलायंस ने नतीजों में कोरोना संकट को भी पीछे छोड़ दिया। जानकार बताते हैं कि जियो, रिटेल और ऑयल-टू-केमिकल बिजनेस ने रिलायंस को सहारा दिया, जिससे कंपनी लॉकडाउन में भी टिकी रही। विभिन्न सेक्टरों में देखें तो पेट्रोकेमिकल्स में रिलायंस की इनकम 25,192 करोड़ रु, रिफाइनिंग में 46,642 करोड़ रु, तेल-गैस में 506 करोड़ रु, रिटेल में 31,633 करोड़ रु, डिजिटल सेवाओं में 21,302 करोड़ रु और वित्तीय सेवाओं में 690 करोड़ रु की इनकम हासिल की।

पिछले तिमाही में कैसा रहा था प्रदर्शन

पिछले तिमाही में कैसा रहा था प्रदर्शन

कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 6348 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। रिलायंस के तिमाही मुनाफे में तिमाही दर तिमाही आधार पर 45 फीसदी और साल दर साल आधार पर 39 फीसदी की गिरावट आई थी। कंपनी को 2019 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 11,640 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जबकि 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह 10362 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। पिछली तिमाही में रिलायंस का मुनाफा जानकारों के अनुमान से कम रहा था। जानकारों ने रिलायंस के लिए 7303 करोड़ रुपये का मुनाफे का अनुमान लगाया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+