नयी दिल्ली। पिछले कुछ समय में मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का सितारा काफी बुलंद है। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेच कर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाये, 50000 करोड़ रुपये से अधिक का सफल राइट्स इश्यू लेकर आई, अपना कर्ज शून्य तक घटा लिया, शेयर ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया और मार्केट कैपिटल में नया रिकॉर्ड बनाया। अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की नजर किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप के रिटेल कारोबार पर है। रिलायंस फ्चूयर ग्रुप के रिटेल कारोबार को खरीदना चाहती है और इसके लिए कभी भी डील हो सकती है।

रिलायंस की स्थिति होगी मजबूत
फ्चूयर ग्रुप के रिटेल बिजनेस को खरीदने से किराने का सामान, फैशन और जनरल मर्चेंडाइस कारोबार में रिलायंस की स्थिति और मजबूत हो जाएगी। इस सौदे में बियानी द्वारा प्रमोटेड की गई कम से कम तीन कंपनियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन और फ्यूचर सप्लाई चेन सॉल्यूशंस होंगी।
15 जुलाई से पहले डील संभव
दोनों कंपनियों के बीच डील के लिए बातचीत एडवांस स्टेज में है। रिलायंस की एजीएम (सालाना जनरल बैठक) 15 जुलाई को होने जा रही है और कंपनी इससे पहले ही डील को पूरा करना चाहती है। हालांकि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी तरफ से डील की डिटेल नहीं दी गई है और अभी फाइनल डील भी साइन होनी बाकी है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में डील के लिए चर्चा शुरू हुईं थी, क्योंकि बियानी की एक होल्डिंग यूनिट लोन चुकाने में चूक गई थी। रिटेल किंग के रूप में जाने जाने वाले बियानी तब से ऑप्शन तलाश रहे हैं जिसमें रिटेल यूनिट्स में हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है।
और भी कंपनियों की है नजर
अमेरिकी रिटेल दिग्गज कंपनी अमेजन जैसी कई दिग्गज कंपनियों की भी फ्यूचर ग्रुप के रिटेल कारोबार पर नजर थी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र के मुताबिक रिलायंस के साथ सौदा बियानी को लोन समस्याओं के लिए एक व्यापक समाधान प्रदान करेगा। फ्यूचर ग्रुप में अमेजन, ब्लैकस्टोन और प्रेमजीइन्वेस्ट जैसे निवेशकों ने पहले से ही निवेश किया हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
