Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अनंत अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह नियुक्ति 1 मई 2025 से प्रभावी होगी और ये पांच साल की अवधि के लिए की गई है। इसे शेयरधारकों की मंजूरी के बाद अंतिम रूप मिलेगा। यह कदम रिलायंस की दीर्घकालिक उत्तराधिकार योजना के तहत उठाया गया है।

अनंत अंबानी पहले इस पद के लिए कार्यरत थे (Anant Ambani new role)
अनंत अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं, पहले से ही कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Directors) के रूप में कार्यरत थे। अब, वे कंपनी केकार्यकारी नेतृत्व का हिस्सा बनेंगे।
अनंत अंबानी रिलायंस समूह की कई अन्य कंपनियों के बोर्ड में भी शामिल हैं, जैसे जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस रिटेल वेंचर्स, रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी। इसके अलावा, वे रिलायंस फाउंडेशन के बोर्ड सदस्य भी हैं। अनंत अंबानी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। अंबानी परिवार के बच्चों में अनंत पहले सदस्य हैं जिन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में कार्यकारी निदेशक की भूमिका मिली है।
आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की जिम्मेदारी (Anant Ambani executive director Reliance)
अनंत के बड़े भाई-बहन, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी, भी रिलायंस समूह में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। भाई आकाश अंबानी 2022 से जियो इंफोकॉम के चेयरमैन हैं। उनकी बहन ईशा अंबानी पिरामल रिलायंस रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी उठाएं हुई हैं। अनंत अंबानी के लिए यह कदम अंबानी परिवार की उत्तराधिकार योजना के हिस्से के रूप में उठाया गया है।
कंपनी ने रचा नया इतिहास
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने शुक्रवार शाम को जनवरी-मार्च 2025 की तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने एक नया इतिहास रच दिया है। RIL भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसकी कुल इक्विटी ₹10 लाख करोड़ से अधिक हो गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications