उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और सफलता हासिल की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020 में दूसरा स्थान मिला है।
नई दिल्ली: उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और सफलता हासिल की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज को फ्यूचरब्रांड सूचकांक 2020 में दूसरा स्थान मिला है। बता दें कि इसमें पहले स्थान पर अमेरिकी की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल है। Jio का बड़ा धमाका, 500 रुपये से भी कम में लॉन्च कर सकता है फोन ये भी पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज रिफाइनरी, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। फ्यूचरब्रांड ने 2020 की सूची को जारी करते हुए कहा कि इस सबसे लंबी छलांग दूसरे स्थान के लिए लगाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ये सफलता ऐसे समय में हासिल की है जब कंपनी का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है और कंपनी कर्ज मुक्त हो चुकी है। वहीं, रिलायंस का शेयर भाव भी 2200 रुपये के स्तर पर है।
पहले स्थान पर अमेरिकी कंपनी एप्पल
आपको यहां बता दें कि यह सूचकांक दुनिया के बड़े ब्रांड्स के बारे में बताता है। कहने का मतलब ये है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है। इस सूचकांक में रिलायंस से आगे अब सिर्फ आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एप्पल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्लेटफॉर्म पर निवेश की रफ्तार देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन जाएगा।
रिपोर्ट में रिलायंस के बारे में क्या कहा गया
फ्यूचरब्रांड ने 2020 की सूची को जारी करते हुए कहा कि सबसे लंबी छलांग दूसरे स्थान के लिए लगायी गई है। रिलायंस इंडस्ट्री हर पैमाने पर खरी उतरी है। यह भारत की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी नैतिक रूप से काम करती है। वहीं लोगों का कंपनी के साथ एक मजबूत भावनात्मक रिश्ता है। फ्यूचरब्रांड की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस की सफलता का श्रेय मुकेश अंबानी को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कंपनी को नयी पहचान दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आज कंपनी ऊर्जा, पेट्रोरसायन, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र में काम करती है। गूगल और फेसबुक ने उसमें हिस्सेदारी खरीदी है।
लिस्ट में सैमसंग तीसरे नंबर पर
2020 सूची में एप्पल शीर्ष पर है जबकि सैमसंग तीसरे नंबर पर है। इस सूची में एप्पल और रिलायंस के बाद सैमसंग तीसरे स्थान, एनवीडिया चौथे, मोताई पांचवे, नाइकी छठे, माइक्रोसॉफ्ट सातवें, एएसएमएल आठवें, पेपाल नवें और नेटफ्लिक्स दसवें स्थान पर है। आपको बता दें कि फ्यूचरब्रांड पिछले छह साल से यह सूचकांक पेश कर रही है। फ्यूचरब्रांड इंडेक्स एक ग्लोबल परसेप्शन स्टडी है जो मार्केट कैप के हिसाब से पीडब्ल्यूसी की ग्लोबल टॉप 100 कंपनियों को परसेप्शन के हिसाब से रैंकिंग देती है न कि वित्तीय ताकत के मुताबिक। पीडब्ल्यूसी की 2020 लिस्ट में रिलायंस 91वें नंबर पर है। फ्यूचरब्रांड इंडेक्स में इस साल कुल 15 नई कंपनियां शामिल हुईं जिनमें से 7 टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रही। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज भी शामिल है जो सीधे दूसरे नंबर पर पहुंची है।
इस साल 15 नई कंपनियां शामिल हुई हैं
इस लिस्ट में नई कंपनियों में एएसएमएल होल्डिंग्स, पे-पल, दानहेर, सऊदी अरामको और अमेरिकन टॉवर कॉर्पोरेशन शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस साल 15 नई कंपनियां आई हैं। इसमें से सात टॉप 20 में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर दो पर है। फ्यूचर ब्रांड इंडेक्स बताता है कि अगले कुछ सालों में कैसा प्रदर्शन रहने वाला है। उसने कहा कि दुनिया एक सदी में सबसे खराब स्वास्थ्य संकट के दौर से गुजर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications