नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में 10 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल यानी बाजार पूँजी के बेहद करीब पहुँच गयी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी मंगलवार के कारोबार में 9.96 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गयी। खास बात यह है कि रिलायंस ने 8 लाख करोड़ रुपये से 9 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल का आँकड़ा सिर्फ 20 सेशंस में छू लिया। जबकि केवल 21 सेशंस में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 9 लाख करोड़ रुपये से 10 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुँच गयी। आज दोपहर ढाई के बजे के करीब रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.30% की बढ़ोतरी के साथ 1,563.50 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,91,127.50 करोड़ रुपये है। वहीं बाजार पूँजी के मामले में रिलायंस की सबसे करीबी टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी की मार्केट कैपिटल इस समय 7,69,482.77 करोड़ रुपये है। इन आँकड़ों से साफ है कि बाजार पूँजी के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज टाटा कंसल्टेंसी से बहुत आगे निकल गयी है और यह कभी भी 10 लाख करोड़ रुपये वाली पहली कंपनी बन सकती है।

2019 में अब तक शानदार परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि 2019 में अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 40% ऊपर जा चुका है। इससे मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 15.7 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है, जो वैश्विक स्तर पर अरबपतियों के बीच सातवां सबसे अधिक लाभ है। ब्लूमबर्ग अरबपति इंडेक्स के मुताबिक 60 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 12 सबसे अमीर आदमी हैं। गौरतलब है कि 10 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के मुहाने पर खड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज अक्टूबर में 9 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली पहली लिस्टेड कंपनी बनी थी। इसके बाद पिछले हफ्ते ही रिलायंस ने 9.5 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली कंपनी बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
जियो ने दिया रिलायंस को सहारा
आपको यह जानकर शायद हैरानी हो सकती है कि मार्केट कैपिटल के मामले में टाटा कंसल्टेंसी कई सालों तक रिलायंस इंडस्ट्रीज से काफी आगे रही है। मगर 2016 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो के लॉन्च के बाद टाटा कंसल्टेंसी को चुनौती देनी शुरू की। इसी साल 19 सितंबर को आखरी बार टाटा कंसल्टेंसी रिलायंस से आगे थी। मगर पिछले दो महीनों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अभी भी बाजार के लिए जानकार रिलायंस के शेयर के और ऊपर जाने का अनुमान लगा रहे हैं। इससे रिलायंस की मार्केट कैपिटल और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें - एचडीएफसी बैंक अलर्ट! धोखाधड़ी वाले मैसेज से सावधान
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications